फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'पीएम मोदी सबसे आकर्षक इंसान', इंटरव्यू के लिए अमेरिकी पॉडकास्टर बेताब; मुलाकात से पहले रखेगा व्रत

Sat, 08 Feb 2025 12:13 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi Lex Fridman Podcast: अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन भारत के इतिहास समेत कई विषयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार लेने के लिए भारत आने वाले हैं। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि वो इसके इंतजार नहीं कर सकते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वो करीब 48-72 घंटे तक व्रत भी रखेंगे। 
विज्ञापन
पीएम मोदी के इंटरव्यू के लिए अमेरिकी पॉडकास्टर बेताब - फोटो : ANI / X / @lexfridman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन इस महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार लेने के लिए भारत आएंगे और इस लेकर उन्होंने लिखा कि वह इसके लिए 'इंतजार नहीं कर सकते'। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में, फ्रिडमैन ने भारत के इतिहास समेत कई विषयों पर घंटों तक पीएम मोदी के साथ बातचीत करने की अपनी खुशी और उत्सुकता व्यक्त की। लेक्स फ्रिडमैन ने कहा कि पीएम मोदी 'मेरे द्वारा अब तक पढ़े गए सबसे आकर्षक इंसानों में से एक हैं।'
विज्ञापन


'भारत पहुंचने पर 48-72 घंटे का उपवास करूंगा'
उन्होंने कहा, 'मैं कुछ हफ्तों में पॉडकास्ट पर उनसे कई घंटों तक बात करने का इंतजार नहीं कर सकता।' कई दिनों तक उपवास रखने की अवधारणा से प्रभावित फ्रिडमैन ने कहा कि वह भी भारत आने पर और पीएम मोदी से बात करने से पहले उपवास करेंगे। 'भारत के जटिल, गहरे इतिहास और उसमें उनकी भूमिका के अलावा, मोदी का मानवीय पक्ष भी वाकई दिलचस्प है। उदाहरण के लिए, उन्होंने आध्यात्मिक कारणों से अक्सर कई दिनों का उपवास (9+ दिन) किया है। मैं भी अक्सर उपवास करता हूं। इसलिए मैं उनसे बात करने से पहले भारत पहुंचने पर 48-72 घंटे का उपवास करूंगा।'



फ्रिडमैन का मानना है कि यह ध्यान करने और इस बात पर चिंतन करने का एक अच्छा अवसर है कि वे कितने भाग्यशाली हैं कि वे जीवित हैं, उनके पास एक अजीब दिमाग है जो मानव स्वभाव के अंधेरे पक्षों को देखने के बावजूद दुनिया में इतनी सुंदरता देखता है। और सबसे बढ़कर... यह चिंतन करने का कि मैं कितना भाग्यशाली हूं कि मेरे जीवन में इतना प्यार है।
विज्ञापन


19 जनवरी को ही की थी साक्षात्कार करने की घोषणा
इससे पहले 19 जनवरी को, एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से, फ्रिडमैन ने पीएम मोदी का साक्षात्कार करने की अपनी योजना की घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'मैं फरवरी के अंत में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक पॉडकास्ट करूंगा। मैं कभी भारत नहीं गया, इसलिए मैं आखिरकार यहां आकर इसकी जीवंत, ऐतिहासिक संस्कृति और इसके अद्भुत लोगों के कई पहलुओं को पूरी तरह से अनुभव करने के लिए उत्साहित हूं।'



इन हस्तियों के साथ पॉडकास्ट कर चुके हैं फ्रिडमैन
लेक्स फ्रिडमैन साल 2018 से पॉडकास्ट होस्ट कर रहे हैं। शुरुआत में इसे 'द आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पॉडकास्ट' कहा जाता था, जिसे 2020 में 'द लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट' के रूप में रीब्रांड किया गया। बता दें कि, लेक्स फ्रिडमैन ने अब तक टेस्ला के प्रमुख एलोन मस्क, अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की समेत कई प्रमुख हस्तियों का साक्षात्कार ले चुके हैं। उनका पॉडकास्ट विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इतिहास, दर्शन और बुद्धिमत्ता, चेतना, प्रेम और शक्ति की प्रकृति के इर्द-गिर्द घूमती है। यूट्यूब पर लेक्स फ्रिडमैन के 4.55 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें