फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बलोच सांसद असलम ने संसद में सीपीईसी योजना पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- पाक को तबाह कर रहा धोखेबाज चीन

Sun, 09 Oct 2022 04:55 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद।

सार

सांसद असलम भूटानी ने कहा कि धोखेबाज चीनी कंपनियां न सिर्फ पाकिस्तानी लोगों का शोषण कर रही हैं बल्कि तटीय ग्वादर क्षेत्र में पर्यावरण व समुद्री जीवन को भी तबाह कर रही हैं। ये चीनी कंपनियां देश के स्थानीय लोगों को भी नौकरी पर नहीं रख रही हैं। भूटानी ग्वादर क्षेत्र के निर्दलीय सांसद हैं।
विज्ञापन
बलोचिस्तान के सांसद असलम भूटानी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब/Youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में चीन की बढ़ती दोस्ती पर अब संसद में उन्हीं के सांसद सवाल उठाने लगे हैं। बलोचिस्तान के सांसद असलम भूटानी ने देश की संसद (नेशनल असेंबली) में खड़े होकर चीनी कंपनियों की जमकर निंदा करते हुए चीन-पाक आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की पोल खोली है।

विज्ञापन


सांसद असलम भूटानी ने कहा कि धोखेबाज चीनी कंपनियां न सिर्फ पाकिस्तानी लोगों का शोषण कर रही हैं बल्कि तटीय ग्वादर क्षेत्र में पर्यावरण व समुद्री जीवन को भी तबाह कर रही हैं। ये चीनी कंपनियां देश के स्थानीय लोगों को भी नौकरी पर नहीं रख रही हैं। भूटानी ग्वादर क्षेत्र के निर्दलीय सांसद हैं। उन्होंने कहा, देश भीषण बाढ़ से जूझ रहा है और चीनी कंपनियों ने देश की जनता को फूटी कौड़ी तक नहीं दी। उन्होंने कहा, चीनी कंपनियां धोखेबाज हैं। देश को टैक्स देने के बजाय वे बलोचिस्तान में शोषण करने वाली ताकत बन गई हैं। इससे ग्वादर के मछुआरों की आजीविका तक खत्म हो गई है।

पाकिस्तानी सेना भी मछुआरों को कर रही बर्बाद
सांसद असलम भूटानी ने संसद में कहा, चीनी कंपनियों के पाकिस्तानी सेना के संरक्षण में काम करने का यह अर्थ नहीं कि उन्हें आधारभूत ढांचा बर्बाद करने की अनुमति मिल गई है। उन्होंने खुलासा किया कि पाकिस्तानी नौसेना भी ग्वादर के मछुआरों को बर्बाद करने में पीछे नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें