मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते शनिवार को कई दर्जन प्रदर्शनकारी न्यूयॉर्क में 107 ईस्ट ब्रॉडवे के बाहर जमा हुए, जहां से चीनी 'पुलिस स्टेशन' का संचालन होता है।
अमेरिका के न्यूयॉर्क में चीन के नागरिकों ने चीनी 'पुलिस स्टेशन' आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चीनी सरकार पर 'पुलिस स्टेशन' के माध्यम से असंतुष्टों की जासूसी करने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते शनिवार को कई दर्जन प्रदर्शनकारी 107 ईस्ट ब्रॉडवे के बाहर जमा हुए, जहां से चीनी 'पुलिस स्टेशन' का संचालन होता है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने शहर में चीनी नागरिकों को परेशान करने और उनकी जासूसी करने को लेकर विदेशी पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठे होकर अपना विरोध जताया। एक प्रदर्शनकारी टोनी काई (Toni Cai) ने कहा कि चीनी समुदाय के लोग जीसूसी से काफी परेशान हैं। यह गंभीर समस्या है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने चीन के लोगों का जीना दूभर कर दिया है। अमेरिकी और एशियाई-अमेरिकी राजनेताओं के माध्यम से उन पर दबाव डाला जा रहा है।
टोनी काई लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता हैं, जिन्हें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा चीन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए दो बार गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने वर्ष 2000 में अमेरिका में शरण ली थी। काई ने कहा, मैं बहुत चिंतित हूं, लेकिन मैं समुदाय के उन ईमानदार नेताओं का समर्थन करता हूं जो सीसीपी के कार्यों का खुलकर विरोध करते हैं। वीमेन राइट्स इन चाइना संस्था की संस्थापक और कार्यकारी निदेशक जिंग झांग भी विरोध प्रदर्शन शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों को एक दूसरे का साथ देने की जरूरत है। हम सभी यहां आजादी के लिए आए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले, अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने न्यूयॉर्क में इस कार्यालय भवन पर छापा मारा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीनी पुलिस स्टेशन एक अमेरिकी चैरिटी की मदद से चलाया जाता है जो आईआरएस (आंतरिक राजस्व सेवा) की तरफ से ब्लैकलिस्ट की गई है। पिछले साल मई में आईआरएस ने तीन वर्षों तक टैक्स फाइलिंग जमा करने में विफल रहने के लिए चैरिटी संस्था के टैक्स-फ्री स्टेटस को रद्द कर दिया था।