फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump: ट्रंप के फैसले के खिलाफ निर्वस्त्र होकर लोगों ने निकाली बाइक रैली, सैनिकों की तैनाती का कर रहे विरोध

Mon, 13 Oct 2025 08:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

साल 2004 से, ओरेगन के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड की सड़कों पर हर साल निर्वस्त्र बाइक रैली निकाली जाती है। इस बाइक राइड में भीड़ स्पीकर पर संगीत बजाते हुए साइकिल चलाती है। 'पोर्टलैंड वर्ल्ड नेकेड बाइक राइड' के अनुसार, कुछ वर्षों में लगभग 10,000 लोग इसमें शामिल हुए हैं।  
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन की तस्वीर - फोटो : एक्स/@MaxFlugrath
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के खिलाफ ओरेगन के पोर्टलैंड शहर में अनोखा विरोध प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने निर्वस्त्र होकर बाइक रैली निकाली। राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा पोर्टलैंड में नेशनल गार्ड्स की तैनाती के विरोध में ये बाइक रैली निकाली गई। अमेरिका के कई शहरों में संघीय बल नेशनल गार्ड्स की तैनाती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 
विज्ञापन


पोर्टलैंड में हर साल आयोजित की जाती है ये खास बाइक रैली
पोर्टलैंड में हर साल विश्व नग्न बाइक राइड का आयोजन किया जाता है, लेकिन ट्रंप प्रशासन द्वारा पोर्टलैंड में अप्रवासियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और नेशनल गार्ड्स की तैनाती के फैसले की खिलाफ इस बार समय से पहले ही इस अनोखी बाइक रैली का आयोजन किया गया। पोर्टलैंड में बीते कई दिनों से अप्रवासियों के खिलाफ आव्रजन विभाग की कार्रवाई का विरोध हो रहा है। आव्रजन केंद्र के बाहर कई बार प्रदर्शनकारी और सुरक्षाकर्मियों की भिड़ंत हो चुकी है। 

रैली में शामिल हुए एक प्रदर्शनकारी जेनेन किंग ने निर्वस्त्र बाइक राइड को विरोध करने का पोर्टलैंड का विशिष्ट तरीका बताया। 51 वर्षीय महिला ऊनी मोजो, जो एक विग और एक टोपी के अलावा पूरी तरह निर्वस्त्र थी, उसने गर्म चाय की चुस्की लेते हुए कहा कि उसे लगातार हो रही बारिश से कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि 'हम बिल्कुल नहीं चाहते कि हमारे शहर में सैनिक आएं। साल 2004 से, ओरेगन के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड की सड़कों पर हर साल नग्न निकाली जाती है। इस बाइक राइड में भीड़ स्पीकर पर संगीत बजाते हुए साइकिल चलाती है। पोर्टलैंड वर्ल्ड नेकेड बाइक राइड के अनुसार, कुछ वर्षों में लगभग 10,000 लोग इसमें शामिल हुए हैं।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Donald Trump: 'सब खुश...ये 8वीं जंग जो मैंने रुकवाई', ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का क्रेडिट
विज्ञापन


अपीलीय अदालत के फैसले का इंतजार
बाइक सवार सड़कों से होते हुए शहर के आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन भवन तक पहुंच गए। पोर्टलैंड के लोगों को शहर की एक अपीलीय अदालत के फैसले का इंतजार है, जो जल्द ही यह फैसला करेगी कि क्या ट्रम्प संघीय सैनिकों को भेज सकते हैं? बीती 5 अक्टूबर को एक संघीय न्यायाधीश ने नेशनल गार्ड्स की तैनाती पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें