फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटीं, बिडेन को दिया समर्थन

Fri, 20 Mar 2020 06:26 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तुलसी गबार्ड
विज्ञापन

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड (38) ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ से खुद को बाहर कर लिया है। गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए तुलसी ने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन को पूरा समर्थन देने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


तुलसी के इस कदम के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने की दौड़ में अब केवल दो नेता जो बिडेन और बर्नी सैंडर्स बचे हैं। हवाई से सांसद तुलसी ने ऑनलाइन वीडियो संदेश में कहा, मैं आज राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी के प्रचार का अभियान रोक रही हूं।

मैं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन को अपना पूरा समर्थन देती हूं, जो इस देश को एकजुट रखना चाहते हैं। तुलसी ने आगे कहा, हालांकि, मैं बिडेन के हर मुद्दों से इत्तेफाक नहीं रखती हूं लेकिन मैं जानती हूं कि वह सरल हृदय वाले इंसान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें