फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: अमेरिकी सांसद ने हिमांशु पटेल को बनाया क्रिप्टो सलाहकार, पीट सेशंस भारतवंशी के साथ काम करने को लेकर उत्साहित

Wed, 09 Feb 2022 01:30 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वॉशिंगटन

सार

पीट सेशंस ने कहा कि मैं हिमांशु पटेल के साथ निकटता से काम करने को लेकर उत्साहित हूं। उनकी सलाह मेरे और मेरी टीम के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम वैश्विक व्यापार समुदाय के अन्य नीति निर्माताओं को और बेहतर तरीके से शिक्षित करना चाहते हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी सांसद पीट सेशंस और हिमांशु पटेल - फोटो : Twitter@PeteSessions
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के प्रभावशाली सांसद पीट सेशंस ने भारतीय मूल के अमेरिकी हिमांशु बी पटेल को अपने क्रिप्टो तकनीकी कार्य समूह के लिए प्रमुख आर्थिक विकास एवं ऊर्जा ढांचागत विकास सलाहकार नियुक्त किया है। सेशंस ने बताया, यह अहम है कि भारत-अमेरिका, वित्तीय डिजिटल प्रौद्योगिकी तथा ऊर्जा ढांचागत विकास के क्षेत्रों में नवोन्मेष के मोर्चे पर मानक तय करने के लिए विश्व स्तर पर नेतृत्व करें।

विज्ञापन


पीट सेशंस ने कहा, मैं हिमांशु पटेल के साथ निकटता से काम करने को लेकर उत्साहित हूं। उनकी सलाह मेरे और मेरी टीम के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम वैश्विक व्यापार समुदाय के अन्य नीति निर्माताओं को और बेहतर तरीके से शिक्षित करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि जानकार विशेषज्ञों और विश्व स्तरीय नेताओं के बीच बढ़े सहयोग से आपस में लाभकारी प्रयासों को विश्व स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। पटेल ने एक बयान में कहा, सेशंस की टीम और क्रिप्टो तकनीकी कार्य समूह में उनकी नियुक्ति डिजिटल मुद्रा और क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सहयोगात्मक चर्चा का मार्ग प्रशस्त करेगी। पटेल ट्राइटन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें