अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने की नाम नहीं ले रही है। आय दिन किसी ना किसी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोलीबारी होती है और इसका खामियाजा वहां उपस्थित मासूमों को भुगतना पड़ता है। इसी क्रम एक अमेरिका के मिसिसिपी डेल्टा क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गए। ये घटना शुक्रवरा की रात की बताई जा रही है।
राज्य के सीनेटर डेरिक सिमंस ने बताया कि लीलैंड शहर में हाई स्कूल फुटबॉल होमकमिंग गेम के बाद गोलीबारी हुई। इसमें चार लोगों की मौत हुई और 4 अन्य घायल हो गए, जिन्हें पहले ग्रीनविल और फिर राजधानी जैक्सन के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया। लीलैंड के मेयर जॉन ली ने बताया कि यह गोलीबारी स्कूल कैंपस के बाहर हुई और यह उनके शहर के लिए बेहद चौंकाने वाली घटना है, क्योंकि यह इलाका आमतौर पर शांत माना जाता है।
ये भी पढ़ें:- US: रेडिएशन और हार्मोन थेरेपी ले रहे जो बाइडन, तेजी से फैलने वाले प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे पूर्व राष्ट्रपति
दूसरी घटना हाइडलबर्ग में
वहीं दूसरी घटना हाइडलबर्ग शहर में हाई स्कूल होमकमिंग वीकेंड के दौरान स्कूल परिसर में गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस चीफ कॉर्नेल व्हाइट ने बताया कि पीड़ितों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है। जैस्पर काउंटी शेरिफ ने बताया कि 18 वर्षीय टायलर जैरोड गुडलो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना उस वक्त हुई जब स्कूल की फुटबॉल टीम हाइडलबर्ग ऑयलर्स का मैच चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि स्कूल कैंपस में हुई मौतें
पुलिस चीफ कॉर्नेल व्हाइट ने बताया कि दोनों की मौत शुक्रवार रात स्कूल कैंपस में हुई। उन्होंने यह नहीं बताया कि मारे गए लोग छात्र थे या नहीं। पुलिस के अनुसार, एक 18 वर्षीय युवक से पूछताछ के लिए तलाश की जा रही है। जैस्पर काउंटी शेरिफ कार्यालय ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास जानकारी हो, तो पुलिस या शेरिफ कार्यालय को तुरंत सूचित करें।
ये भी पढ़ें:- वियतनाम में बोले CJI गवई: 'कानूनी प्रणाली हर नागरिक के लिए सुलभ हो, सुनिश्चित करना वकीलों-जजों की जिम्मेदारी'