अगले साल अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घबराहट बढ़ गई है। इसके लिए उन्होंने हाउस रिपब्लिकन कॉकेस रिट्रीट में कहा कि अगर रिपब्लिकन पार्टी नवंबर में हाउस में बहुमत नहीं रख पाती, तो डेमोक्रेट्स उन्हें महाभियोग के जरिए उन्हें राष्ट्रपति पद से हटा देंगे।
अमेरिका में एक साथ कई कारणों से राजनीतिक गलियारें में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां दुनियाभर में वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रावई को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं दूसरी ओर अब अमेरिका में अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनाव को लेकर भी गहमागहमी बढ़ती जा रही है। इसी बीच इस चुनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घबराहट भी सामने आई है। उन्होंने 2026 के मध्यावधि चुनावों को लेकर बड़ी चिंता जताते हए कहा कि अगर इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार हो जाती है तो उन्हें महाभियोग के जरिए पद से हटाया जा सकता है।
हाउस पर नियंत्रण के लिए उत्साहित डेमोक्रेट्स
बता दें कि अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनाव को लेकर डेमोक्रेट्स पार्टी में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। इस चुनाव के जरिए पार्टी हाउस पर फिर से नियंत्रण पाने की उम्मीद कर रही है। हालांकि व्यापक जीत की संभावना अनिश्चित है, लेकिन राजनीतिक माहौल डेमक्रेट्स के पक्ष में दिख रहा है।
वहीं इससे पहले हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने भी चेतावनी दी थी कि अगर रिपब्लिकन हाउस में बहुमत खो देते हैं, तो डेमोक्रेट्स ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई कर सकते हैं और राजनीतिक अस्थिरता बढ़ा सकते हैं। जॉनसन ने कहा था कि अगर हम हाउस बहुमत हार गए, तो रेडिकल लेफ्ट ट्रंप को महाभियोग का सामना कराएगी। हमें ऐसा होने नहीं देना चाहिए।