फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Plane Crash: अमेरिका में विमान हादसा; उत्तरी एरिजोना में चिकित्सा परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

Wed, 06 Aug 2025 07:08 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

संघीय उड्डयन प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बीचक्राफ्ट 300 दोपहर में हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और एफएए इसकी जांच कर रहे हैं। दुर्घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका एक बार फिर विमान हादसे से दहल उठा है। दरअसल, मंगलवार को एक चिकित्सा परिवहन विमान उत्तरी एरिजोना में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान आग लग गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क स्थित सीएसआई एविएशन कंपनी का यह विमान फ्लैगस्टाफ से लगभग 200 मील (321 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में चिनले हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। विमान में सवार लोग चिकित्साकर्मी थे, जो एक मरीज को लेने अस्पताल जा रहे थे।

विज्ञापन

 

संघीय उड्डयन प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि बीचक्राफ्ट 300 दोपहर में हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और एफएए इसकी जांच कर रहे हैं। दुर्घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है।
 

नवाजो जनजाति के अध्यक्ष बुउ न्यग्रेन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दुर्घटना के बारे में जानकर उन्हें गहरा सदमा लगा है। उन्होंने कहा, 'ये वे लोग थे, जिन्होंने दूसरों को बचाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और नवाजो राष्ट्र में उनके नुकसान को गहराई से महसूस किया जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें