फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: यूटा में शख्स ने पत्नी, सास और पांच बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 06 Jan 2023 08:51 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

हनोक के मेयर जेफ्री चेसनट ने कहा कि गोलीबारी की यह घटना स्पष्ट रूप से वैवाहिक संबंध टूटने के बाद हुई।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एक 42 साल के व्यक्ति ने यूटा में अपने घर के अंदर पत्नी, पांच बच्चों और सास को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि सबूतों से पता चला है कि उस व्यक्ति का नाम माइकल हाइट था। उसने अपने परिवार के सात अन्य सदस्यों की हत्या कर दी और फिर खुद को भी मार डाला। घटना  हनोक शहर में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हनोक शहर की छोटी यूटा बस्ती में पुलिस को आठ शव मिले, उनमें से एक चार साल की बच्ची का था। पुलिस को दोस्तों और रिश्तेदारों ने बुलाया। सभी परिवार के लिए चिंतित थे। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को एक ही परिवार के घर में तीन वयस्कों और पांच बच्चों के शव मिले, सभी बंदूक की गोली के घावों से मारे गए थे। साक्ष्य बताते हैं कि संदिग्ध ने घर में सात अन्य लोगों की हत्या करने के बाद खुद की जान ले ली। मरने वालों में उसकी पत्नी, उसकी मां और दंपति के पांच बच्चे थे। इसमें चार से 17 साल के बीच की तीन लड़कियां और दो लड़के भी शामिल हैं।

हनोक के मेयर जेफ्री चेसनट ने कहा कि गोलीबारी की यह घटना स्पष्ट रूप से वैवाहिक संबंध टूटने के बाद हुई। उन्होंने कहा कि अदालत के दस्तावेजों के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि (तलाक याचिका) 21 दिसंबर को दायर की गई थी और यह पत्नी द्वारा दायर की गई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हनोक एक छोटा, घनिष्ठ समुदाय है, जहां लोग एक-दूसरे को जानते हैं। हाइट्स मेरे पड़ोसी थे। उनके सबसे छोटे बच्चे मेरे यार्ड में मेरे बेटों के साथ खेलते थे। पुलिस ने बताया कि वे अपराध के संबंध में किसी और की तलाश नहीं कर रहे हैं। चीफ जैक्सन एम्स ने कहा कि अधिकारी परिवार से परिचित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें