फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi US Visit: पीएम मोदी की मेजबानी को लेकर अमेरिका उत्सुक, वेदांत पटेल ने भारत-यूएस संबंध पर कही ये बात

Fri, 12 May 2023 07:03 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने समाचार सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, राजकीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के सदस्यों की मेजबानी करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। वहां वे 22 जून 2023 को अमेरिका में राजकीय रात्रिभोज में शामिल होंगे। पीएम मोदी के आधिकारिक राजकीय दौरे को लेकर जो बाइडन प्रशासन उनकी मेजबानी करने को लेकर उत्सुक है।
विज्ञापन


विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने समाचार सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, राजकीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के सदस्यों की मेजबानी करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका की भारत के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी है। 
 

मोदी-बाइडन के बीच शिक्षा से लेकर जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा

व्हाइट हाउस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यात्रा मुक्त, खुले, समृद्ध और सुरक्षित भारत-प्रशांतक्षेत्र के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दोहराएगी। इससे रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और अंतरिक्ष सहित हमारी रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ाने के हमारे साझा संकल्प को मजबूती मिलेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से मुलाकात के दौरान दोनों नेता हमारे शैक्षिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच संबंधों को और विस्तारित करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन से लेकर कार्यबल विकास और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन


अगले महीने अमेरिका की आधिकारिक यात्रा
बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जिसमें 22 जून 2023 को राजकीय भोज का कार्यक्रम शामिल है। उनकी यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर हो रही है। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की अवधि का ब्यौरा नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें