फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी कंपनियों को चीन से वापस लाने के लिए कांग्रेस सांसद ने पेश किया विधेयक

Tue, 19 May 2020 11:55 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अमेरिकी कंपनियों को चीन से वापस लाने के लिए कांग्रेस में विधेयक पेश
  • अर्थव्यवस्था के लिए अमेरिका में निवेश आकर्षित करना जरूरी: मार्क ग्रीन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी कंपनियों को अपने विनिर्माण संयंत्र चीन से वापस अपने देश लाने में मदद के लिए एक प्रभावशाली सांसद ने कांग्रेस में एक विधेयक पेश किया है। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में अमेरिकी कंपनियां चीन से बाहर निकलेंगी।

विज्ञापन


अमेरिकी सांसद मार्क ग्रीन द्वारा पेश किए गए विधेयक ‘द ब्रिंग अमेरिकन कंपनी होम एक्ट’ में इन कंपनियों को वापस लाने की पूरी लागत और चीन आयात पर लगने वाले आयात शुल्क को कवर करने के लिए कहा गया है।

ग्रीन ने कहा, हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अमेरिका में निवेश आकर्षित करना जरूरी है। लेकिन अमेरिकी कंपनियों के लिए अपने देश आने में एक सबसे बड़ी बाधा लागत है। कई कंपनियों के लिए ये बहुत खर्चीला और जोखिम भरा है, खासतौर से वैश्विक आर्थिक अनिश्चिता के दौर में।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, चीन ने साफ कर दिया है कि वह भरोसेमंद साझेदार नहीं है। अमेरिका को फिर से विकसित करने और चीन पर निर्भरता कम करने के लिए, आइए हम अवसर के द्वार खोलें और हमारे देश में ही निवेश को प्रोत्साहित करें। मेरा विधेयक विकास के लिए है, और ऐसा करना ही उचित है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की प्रतिक्रिया में चीन लापरवाह रहा है और बाकी दुनिया को इस बीमारी की गंभीरता के बारे में बताने में विफल रहा, जिससे हजारों अमेरिकियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें