फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Al Qaeda Next Chief: जवाहिरी से भी खूंखार दरिंदा है अलकायदा का उत्तराधिकारी, खुद को कहता है इंसाफ की तलवार

Tue, 02 Aug 2022 01:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अलकायदा के उत्तराधिकारियों में सैफ अल-अदेल का नाम चर्चा में है। अल-अदेल अलकायदा के संस्थापक सदस्यों में से एक है और संगठन में इसकी तूती भी बोलती है। अल-अदेल को ओसामा-बिन-लादेन और अल-जवाहिरी का करीबी भी माना जाता है।
विज्ञापन
सैफ-अल-अदेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओसामा-बिन-लादेन की मौत के बाद अल-जवाहिरी अलकायदा की गद्दी पर बैठा था। अब उसकी भी मौत के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि इस आतंक की फैक्टरी अलकायदा का अगला चीफ कौन होगा। यूं तो इस आतंकी संगठन के पास खूंखार आतंकियों की कमी नहीं है, लेकिन ऐसा आतंकी भी है, जो अब इस संगठन के उत्तराधिकारियों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। 

विज्ञापन

अलकायदा के उत्तराधिकारियों में सैफ अल-अदेल का नाम चर्चा में है। अल-अदेल अलकायदा के संस्थापक सदस्यों में से एक है और संगठन में इसकी तूती भी बोलती है। जानकारी के मुताबिक, अल-अदेल ओसामा-बिन-लादेन और अल-जवाहिरी का करीबी भी माना जाता है। हालांकि, उसके बारे में बहुत कम ही जानकारी दुनिया के सामने आ पाई है। माना जाता है 9/11 आतंकी हमले में इसका भी हाथ था। 

खुद को कहता है न्याय की तलवार 

अल अदेल आतंक की दुनिया का पुराना नाम है। वह मिश्र की सेना का पूर्व अधिकारी रह चुका है। वह खुद को 'स्वॉर्ड ऑफ जस्टिस'(न्याय की तलवार) भी कहता है। अल-अदेल इतना खूंखार है कि एफबीआई ने उसे मोस्ट वांटेट की सूची में शामिल किया है और उसके सिर पर 10 मिलियन का इनाम भी है। अब इसे ही अलकायदा का अगला उत्तराधिकारी माना जा रहा है। 1980 के दशक के अंत में  वह आतंकवादी समूह मकतब अल-खिदामत में शामिल हो गया था। 
विज्ञापन

30 की उम्र में फैलाई थी दहशत

अल-अदेल जब 30 वर्ष का था, तभी उसने सोमालिया के मोगादिशु में 1993 के कुख्यात 'ब्लैक हॉक डाउन' ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इस ऑपरेशन में 19 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। इसके बाद सैनिकों के शवों को सड़क पर घसीटा गया था। 2011 में ओसामा बिन लादेन की हत्या के बाद से, अल-अदेल अलकायदा के भीतर एक महत्वपूर्ण रणनीतिकार बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें