फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका में भी दिवाली की धूम, राष्ट्रपति चुनाव से पहले बाइडन-हैरिस ने व्हाइट हाउस में मनाया रोशनी का पर्व

Fri, 01 Nov 2024 10:36 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि इस त्योहार को मनाने के लिए अमेरिका के लाखों लोग भी शामिल हुए हैं। वे एक साथ इकट्ठा होकर मिठाइयां बांट रहे हैं और घरों को दीयों से सजाकर जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन
दिवाली के मौके पर कमला हैरिस और टिम वॉल्ज - फोटो : X/ Kamala Harris-Tim Walz
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को अब कुछ ही दिन शेष रह गए। इस चुनाव से पहले राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने गुरुवार को दिवाली मनाई। इसस पहले उन्होंने लगभग 600 प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी को आमंत्रित करके दिवाली व्हाइट हाउस में अबतक की सबसे बड़ी दिवाली मनाई थी। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि दिवाली का त्योहार अंधेरे पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। राष्ट्रपति बाइडन और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने देशवासियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन


बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "इस दिवाली हम प्रकाश के समागम में शक्तियां दिखाएं। यह ज्ञान, एकता और सत्य का प्रकाश है। यह अमेरिका के लिए स्वतंत्रता और लोकतंत्र का प्रकाश है जहां कुछ भी संभव है।" उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, "आज हम अमेरिका और दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोगों के साथ मिलकर दीये जला रहे हैं। हम उनके साथ मिलकर बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर ज्ञान और अंधकार पर प्रकाश की लड़ाई का जश्न मना रहे हैं।"

अमेरिकी विदेश मंत्री ने दी दिवाली की शुभकामनाएं
विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि इस त्योहार को मनाने के लिए अमेरिका के लाखों लोग भी शामिल हुए हैं। वे एक साथ इकट्ठा होकर मिठाइयां बांट रहे हैं और घरों को दीयों से सजाकर जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह त्योहार हमें अपने समुदाय में अधिक रोशनी लाने की क्षमता को दर्शाता है। हम दुनिया भर में परिवारों और दोस्तों के साथ जश्न मनाते हैं। इसमें अमेरिका के लाखों लोग शामिल हैं, जो इस खास मौके पर अपने घरों को दीयों से सजाते हैं।" ब्लिंकन ने आगे कहा, "विविधता ही हमारे देश की ताकत है। हम सभी लोगों के लिए धर्म और विश्वास की स्वतंत्रता के महत्व को दोहराते हैं।" उन्होंने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि धैर्य एकजूटता और एकता का एक शक्तिशाली अनुस्मारक है, जिन्हें हम संजोते हैं। पूरी दुनिया और अमेरिका में हमारे साथ जश्न मनाने वाले सभी लोगों को मैं दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं।"
विज्ञापन



कमला हैरिस-टिम वॉल्ज पहुंचे भारतीय मंदिर
मिनेसोटा के गवर्नर टिम वॉल्ज और कमला हैरिस पेंसिल्वेनिया के मोंटगोमरी काउंटी में दिवाली मनाने के लिए भारतीय टेंपल (मंदिर) पहुंचे। मंदिर में आशीर्वाद लेने से पहले गवर्नर ने दीया जलाया। दीया जलाने के अलावा वॉल्ज ने सेल्फी खिंचवाई और भारतीयों का 'नमस्ते' के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा, "सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। इस खास मौके पर आपके साथ यहां होना मेरा सौभाग्य है। आप यहां समुदाय की भावना को महसूस कर सकते हैं। आप यहां प्यार की भावना को महसूस कर सकते हैं।" वॉल्ज ने आगे कहा, "अगले पांच दिनों में मैं आप सभी के लिए शांति की कामना करता हूं। अमेरिका की अगली राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ कड़े होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं जानता हूं कि पेन्सिलवेनिया और मिनेसोटा में भारतीय और दक्षिण एशियाई समुदाय हमारे देश का हिस्सा हैं।" 

मोंटगोमरी काउंटी के आयुक्त और चुनाव बोर्ड के अध्यक्ष नील मखीजा, भारतीय मंदिर के बोर्ड सदस्य और सचिव अतुल संगल और पुजारी श्री शेषसाई रोम्पिचरला ने टिम वॉल्ज का स्वागत किया। गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन



संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें