फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: जो बाइडन प्रशासन ने म्यांमार के अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध

Sat, 03 Jul 2021 06:30 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी सरकार ने म्यांमार सेना के सात सदस्यों और उनके परिवार के 15 सदस्यों पर पाबंदी लगाने की घोषणा की है। म्यांमार में फरवरी में तख्तापलट और देश में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के जवाब में अमेरिका ने यह पाबंदी लगाई है।
विज्ञापन
जो बाइडन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

wअमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने म्यांमार में तख्तापलट के बाद लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर सरकार की कार्रवाई के कारण शुक्रवार को 22 वरिष्ठ अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों पर पाबंदी लगा दी।

विज्ञापन


अमेरिकी सरकार ने म्यांमार सेना के सात सदस्यों और उनके परिवार के 15 सदस्यों पर पाबंदी लगाने की घोषणा की है। म्यांमार में फरवरी में तख्तापलट और देश में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के जवाब में अमेरिका ने यह पाबंदी लगाई है। इसके अलावा ईरान के तीन अधिकारियों पर पूर्व में लगाई गई पाबंदी हटा ली गई।



अमेरिका के राजकोष विभाग ने कहा कि सेना द्वारा लोकतंत्र का दमन और बर्मा (म्यांमार) के लोगों के खिलाफ क्रूर हिंसा का अभियान अस्वीकार्य है। बयान में कहा गया कि अमेरिका म्यांमा की सेना के खिलाफ जुर्माना लगाना जारी रखेगा।
विज्ञापन


म्यांमार के सूचना मंत्री चिट नेंग, श्रम मंत्री, सामाजिक कल्याण मंत्री समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों के खिलाफ पाबंदी लगाई गई है। अमेरिकी अधिकारी क्षेत्र में इन अधिकारियों की संपत्ति पर रोक लग जाएगी और अमेरिकी लोग इनके साथ किसी तरह का कारोबार नहीं कर पाएंगे।

विभाग ने ईरान के तीन अधिकारियों पर पाबंदी हटाने पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया लेकिन अधिकारियों ने कहा कि पूर्व में भी इस तरह के कदम उठाए गए थे। पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान के बहजाद डेनियल फर्दोस, बहजाद डेनियल फर्दोस और मोहम्द रेजा देजाफुलियन पर पाबंदी लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें