अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनाव को देखते हुए इस साल दोनों राज्यों के चुनाव को बेहद अहम माना जा रहा है। न्यूजर्सी में बीते आठ साल से डेमोक्रेटिक पार्टी सत्ता में है। यही वजह है कि इस बार रिपब्लिकन पार्टी के लिए मौके बन रहे हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक जैक सियाटारेली न्यूजर्सी गवर्नर का प्राइमरी चुनाव जीत गए हैं। अब गवर्नर पद के आम चुनाव में सियाटारेली को डेमोक्रेटिक पार्टी की चुनौती से निपटना होगा। गौरतलब है कि न्यूजर्सी राज्य डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ है और तीनों बार राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को न्यूजर्सी से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि अब सत्ता विरोधी लहर का फायदा जैक सियाटारेली को मिल सकता है।
विज्ञापन
पूर्व में भी गवर्नर चुनाव में रहे उम्मीदवार
प्राइमरी चुनाव में सियाटारेली का मुकाबला पूर्व रेडियो प्रस्तोता बिल स्पाडेया, राज्य सीनेटर जो ब्रामनिक, एंगलवुड क्लिफ्स के पूर्व मेयर मारियो क्रानजाक और कॉन्ट्रैक्टर जस्टिन बारबेरा से मुकाबला था। सियाटारेली को राष्ट्रपति ट्रंप का करीबी होने का फायदा मिला। राष्ट्रपति ट्रंप ने न्यूजर्सी के मतदाताओं से सियाटारेली को जिताने की अपील की और उनकी अपील का असर भी हुआ। सियाटारेली राज्य विधानसभा के सदस्य रहे हैं और साल 2018 में सियाटारेली ने गवर्नर चुनाव लड़ने के लिए राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।
डेमोक्रेटिक पार्टी का गढ़ है न्यूजर्सी
सियाटारेली साल 2021 में भी न्यूजर्सी के गवर्नर का चुनाव लड़ चुके हैं, जहां उन्हें कुछ प्रतिशत वोटों से ही डेमोक्रेटिक पार्टी के गवर्नर फिल मर्फी के सामने हार का सामना करना पड़ा था। इस साल न्यूजर्सी के साथ ही वर्जीनिया में भी गवर्नर पद के लिए चुनाव होने हैं। अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनाव को देखते हुए इस साल दोनों राज्यों के चुनाव को बेहद अहम माना जा रहा है। न्यूजर्सी में बीते आठ साल से डेमोक्रेटिक पार्टी सत्ता में है। यही वजह है कि इस बार रिपब्लिकन पार्टी के लिए मौके बन रहे हैं। हाल के दिनों में राज्य में डेमोक्रेट पार्टी के लिए समर्थन में कमी भी आई है।