फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Iran War: 'अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा'; ईरान का बड़ा दावा- 10 लाख लड़ाके हैं तैयार

Thu, 26 Mar 2026 11:40 PM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

US-Iran War: ईरान में एक महीने से जारी जंग के बीच खबर आ रही है कि अमेरिका वहां पर जमीनी हमला करने की तैयारी कर रहा है। वहीं इस पर ईरानी सैन्य अधिकारियों की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया दी गई है। ईरान ने साफ कहा अगर अमेरिका ने ऐसी कोई कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान पर जमीनी हमला किया, तो उसे भीषण नरक यानी मुहंतोड़ कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। ईरान के एक सैन्य सूत्र ने कहा है कि इस संभावित हमले की खबर के बाद देश में लड़ने का जोश बढ़ गया है। सूत्र के मुताबिक, अब तक करीब 10 लाख लड़ाके तैयार किए जा चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं, जो खुद आगे आकर सेना में जुड़ने की मांग कर रहे हैं। ये लोग खास तौर पर बासिज फोर्स, आईआरजीसी (ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड), और नियमित सेना के जरिए शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - West Asia Conflict: ट्रंप का दावा- ईरान ने 10 तेल टैंकर हमें उपहार के रूप में भेजे, उन पर पाकिस्तानी झंडा लगा

अमेरिका की हर रणनीति के लिए तैयार- ईरान
ईरान ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए खतरनाक या आत्मघाती रणनीति अपनाता है, तो भी वे तैयार हैं। उनका कहना है कि वे हर स्थिति में इस रास्ते को बंद रखने की क्षमता रखते हैं। बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल सप्लाई होती है।
विज्ञापन


अमेरिका-इस्राइल ने ईरान पर बोला हमला
इस पूरे तनाव की शुरुआत तब हुई जब 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया। इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई बड़े सैन्य कमांडरों की मौत हो गई। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पश्चिम एशिया संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को बताया अनुचित, कहा - रक्षा क्षमता कम करने की हो रही मांग

ईरान अमेरिका-इस्राइल पर कर रहा पलटवार
अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के कई सैन्य और कुछ नागरिक ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिससे काफी नुकसान और जान-माल की हानि हुई। इसके जवाब में ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से अमेरिकी और इस्राइली ठिकानों पर हमले किए हैं। इसके बाद से पश्चिम एशिया में हालात बहुत तनावपूर्ण हैं और अगर जमीनी युद्ध शुरू हुआ, तो यह संघर्ष और बड़ा और खतरनाक हो सकता है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें