अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है। उन्होंने ईरान से परमाणु समझौते की अपील करते हुए कहा कि बिना डील के स्थिति और गंभीर हो सकती है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली सैन्य देश है और जरूरत पड़ने पर वह किसी भी स्थिति में बड़ा एक्शन लेने में सक्षम है। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि परमाणु समझौते पर सहमति नहीं बनती है तो हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।
#WATCH | US President Donald Trump says, "We have the strongest military in the world. And I gave them (Iran) a break at the request of Pakistan... We stopped them from going to war with India. You would have had a nuclear war if it weren't for me. But they became friendly to me.… pic.twitter.com/iSGAoMxYmm
— ANI (@ANI) June 10, 2026
ईरान से परमाणु डील की अपील
ट्रंप ने दावा किया कि वह पिछले कई महीनों से ईरान के साथ समझौते की कोशिश कर रहे हैं और ईरान को ऐसा डील स्वीकार करनी चाहिए, जो उन्हें परमाणु हथियार हासिल करने से पूरी तरह रोकती हो। उन्होंने कहा कि यह एक बेहतर और जरूरी समझौता होगा, लेकिन ईरान लगातार इसे टालता आ रहा है। ट्रंप के अनुसार, यदि ईरान इस समझौते को स्वीकार करता है तो यह क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।
अपने बयान में ट्रंप ने पाकिस्तान का भी उल्लेख किया और दावा किया कि उन्होंने पाकिस्तान के कहने पर ईरान को छूट दी। इसके अलावा उन्होंने कहा की कि भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित संघर्ष को रोकने में भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि अगर समय पर हस्तक्षेप नहीं होता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।