क्या अमेरिका अब निर्णायक कदम की तैयारी में है? क्या ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए यह आखिरी चेतावनी है? व्हाइट हाउस की एक पोस्ट ने ऐसे कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रंप की तस्वीर के साथ पोस्ट की गई लाइन- 'लॉक्ड-इन मोड: एक्टिवेटेड, इट्स मंडे, नो एक्सक्यूज, जस्ट विन' को ईरान के लिए अमेरिका का कड़ा संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
ईरान को लेकर बढ़ते तनाव और बैकचैनल बातचीत की अटकलों के बीच व्हाइट हाउस की एक पोस्ट ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी है। अमेरिका की ओर से जारी इस संदेश को महज एक मोटिवेशनल लाइन मानकर नजरअंदाज करना आसान नहीं है, क्योंकि समय और संदर्भ इसे कहीं ज्यादा तेज संकेत बना रहे हैं। पूरी बात को ऐसे समझिए कि सोमवार को व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिख कि लॉक्ड-इन मोड: एक्टिवेटेड, इट्स मंडे, नो एक्सक्यूज, जस्ट विन।
LOCKED IN MODE: ACTIVATED 🇺🇸🔥
विज्ञापन
It’s Monday. No excuses. Just wins. 🦅 pic.twitter.com/xdcyRjOBFb
ऐसे तनावपूर्ण समये में व्हाइट हाइस के इस पोस्ट ने एक साथ कई सवाल खड़े दिए हैं। सवाल यह खड़े हो रहे हैं कि बातचीत की डगर पर ईरान अपना रुख साफ नहीं कर रहा, तो क्या अमेरिका कुछ बड़ा करने जा रहा है? सवाल ये भी पूछे जा रहे हैं कि सोमवार का दिन तेहरान में कुछ बड़ा करने जा रहे हैं ट्रंप? इतना ही नहीं ये सवाल तो खूब पूछे जा रहे हैं कि बातचीत की मेज पर ईरान को लाने के लिए अब अमेरिका का यह आखिरी अल्टीमेटम है? आइए पहले व्हाइट हाउस के इस पोस्ट को समझते हैं।विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- लेबनान में मूर्ति विवाद पर बवाल: इस्राइली सैनिक के शामिल होने का दावा, नेतन्याहू ने किया खारिज; जांच के आदेशविज्ञापन
पोस्ट के क्या मायने, घातक संकेत या फिर कुछ और?
व्हाइट हाउस के इस खतरनाक संकेत वाले पोस्ट को ऐसे समझिए कि ईरान के साथ जारी तनाव और बातचीत की अटकलों के बीच लॉक्ड-इन मोड: एक्टिवेटेड, इट्स मंडे, नो एक्सक्यूज, जस्ट विन जैसी लाइन को साधारण संदेश के तौर पर नहीं माना जा सकता है, बल्कि इसे एक सख्त और आक्रामक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। समय की गंभीरता के लिहाज से समझें तो इस तरह की भाषा आमतौर पर तब इस्तेमाल होती है जब कोई देश अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे चुका हो और अब पीछे हटने के बजाय निर्णायक कदम उठाने के मूड में हो।
ये भी पढ़ें:- होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई पर भड़का ईरान: ट्रंप को दी धमकी, कहा- अभी तक नहीं सीखा कोई सबक, नहीं होगी बातचीत
लॉक्ड-इन मोड: एक्टिवेटेड, इट्स मंडे, नो एक्सक्यूज, जस्ट विन के क्या मायने?
अब यहां पर लॉक्ड-इन मोाड का मतलब है ये समझा जा सकता है कि पूरी तरह फोकस और तैयार रहना, जबकि ' इट्स मंडे, नो एक्सक्यूज, जस्ट विन' के अर्थ को ऐसे समझा जा सकता है कि अमेरिका सोमवार के दिन मतलब वहां के समय अनुसार आज के दिन लक्ष्य हासिल करने के लिए किसी भी तरह की ढिलाई नहीं करने वाला। दूसरी ओर ईरान के संदर्भ में इसे ऐसे समझा जा रहा है कि अमेरिका अब कड़ा रुख अपनाने की स्थिति में है और दबाव बढ़ाने या किसी बड़े फैसले की ओर बढ़ सकता है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक सैन्य कार्रवाई घोषित नहीं हुई है, लेकिन इस तरह के शब्द संकेत देते हैं कि माहौल बेहद गंभीर है और आगे की रणनीति आक्रामक हो सकती है।