फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Iran Row: 'हमले की स्थिति में अमेरिकी ठिकाने होंगे निशाना', ट्रंप की धमकी के बाद UN में ईरान ने दी चेतावनी

Fri, 20 Feb 2026 01:05 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

US-Iran Row: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़े तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने खुली चुनौती दी है। ईरान ने साफ कहा है कि हमले की स्थिति में अमेरिकी ठिकाने निशाना होंगे। बता दें कि, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के पास समझौता करने के लिए सिर्फ 10-15 दिन का समय है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने दी धमकी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) को एक कड़े पत्र में अमेरिका को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। ईरान ने साफ कहा है कि अगर उस पर कोई सैन्य हमला किया गया, तो वह तुरंत और सख्त जवाब देगा। ईरान ने कहा कि ऐसी स्थिति में मध्य-पूर्व क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकाने, हथियार और संसाधन निशाना बन जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - India-France Ties: मैक्रों धुरंधर के मुरीद! इस वीडियो से दिया बड़ा संदेश; अतिआत्मविश्वास से गलती पर किया आगाह

यूएन को लिखे पत्र में ईरान ने क्या कहा?
  • ईरान ने यूएन महासचिव और सुरक्षा परिषद को पत्र भेजा।
  • अमेरिका पर गैरकानूनी धमकियां देने का आरोप लगाया।
  • ईरान ने कहा- परिषद तुरंत हस्तक्षेप करे ताकि तनाव और न बढ़े।
  • ईरान ने यह भी कहा कि वह युद्ध नहीं चाहता, लेकिन हमला हुआ तो जवाब देगा।
  • ईरान ने अपने बचाव का अधिकार यूएन चार्टर के आर्टिकल-51के तहत बताया।
विज्ञापन

अमेरिका ईरान के बीच क्यों बढ़ा तनाव?
ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के पास समझौता करने के लिए सिर्फ 10-15 दिन का समय है। इसके साथ ही ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो बुरे परिणाम हो सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - वैश्विक मंच पर खुली PAK की पोल: अमेरिका में PM शहबाज को पीछे धकेले गए; रक्षा मंत्री बोले- आसिम मुनीर बॉस नहीं

हालिया की सैन्य गतिविधियां
ईरान ने रूस के साथ सैन्य अभ्यास किया। अमेरिका ने अपना दूसरा विमानवाहक युद्धपोत मध्य-पूर्व के पास भेजा। इन घटनाओं से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। कुल मिलाकर, अभी युद्ध की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। लेकिन सैन्य तैयारियां, तीखे बयान और समय सीमा ने माहौल को बहुत संवेदनशील बना दिया है। पूरी दुनिया की नजर अब अमेरिका-ईरान संबंधों पर टिकी हुई है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें