फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा ईरान': तेहरान पर ट्रंप का बड़ा दावा, बताया होर्मुज पर कब खत्म होगी नाकाबंदी?

Sat, 18 Apr 2026 03:49 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ईरान और होर्मुज को लेकर ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान अब किसी भी हाल में परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा, क्योंकि उसकी क्षमता पर निर्णायक नियंत्रण स्थापित कर दिया गया है। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि होर्मुज पर लगी नौसैनिक सख्ती और दबाव तब तक जारी रहेगा, जब तक ईरान के साथ पूरी तरह से समझौता नहीं हो जाता।

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही बातचीत और पश्चिम एशिया के हालात पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत लगातार चल रही है और यह प्रक्रिया आने वाले सप्ताहांत में भी जारी रहेगी। ट्रंप ने कहा कि इस वार्ता में कई अच्छी चीजें हो रही हैं, और इसमें लेबनान से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं। उनके अनुसार, अगर अमेरिका और ईरान के बीच कोई मतभेद हैं भी, तो उन्हें जल्द सुलझा लिया जाएगा क्योंकि कोई बड़ा अंतर नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि जैसे ही अमेरिका और ईरान के बीच समझौता पूरी तरह साइन होगा, तब सभी तरह की रोक और तनाव खत्म हो जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने घोषणा की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला है और व्यापारिक जहाजों के लिए सुरक्षित है। अपने बयान में ट्रंप ने आगे यह भी बताया कि होर्मुज पर लगाया गया अमेरिकी नाकाबंदी कब खत्म होगी? आइए जानते हैं। 

होर्मुज को लेकर क्या कहा ट्रंप ने?
ट्रंप ने कहा कि यह दुनिया के लिए बेहतरीन और ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि ईरान ने घोषणा की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब पूरी तरह खुला है और व्यापारिक जहाजों के लिए सुरक्षित रूप से आवाजाही शुरू हो गई है। ट्रंप ने अपने बयान में यह भी कहा कि अमेरिका ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली नौसेना और सैन्य ताकत का उपयोग करते हुए इस क्षेत्र में नौसैनिक दबाव बनाया था। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी सैन्य व्यवस्था उनके पहले कार्यकाल के दौरान तैयार की गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- होर्मुज खुला या नहीं?: ईरान की सरकारी मीडिया ने अराघची के फैसले पर उठाए सवाल, रास्ता खुलने के दावों पर संशय

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ईरान के मामले में अपनी पूरी ताकत और प्रभाव बनाए रखेगा और जब दोनों देशों के बीच समझौता पूरी तरह से तय और हस्ताक्षरित हो जाएगा तब होर्मुज पर अमेरिकी नाकाबंदी को खत्म कर दिया जाएगा। ट्रंप के अनुसार, जब तक यह प्रक्रिया 100 प्रतिशत पूरी नहीं हो जाती, तब तक अमेरिका अपनी स्थिति मजबूत रखेगा।

ईरान के परमाणु हथियार पर क्या बोले?
इसके साथ ही ट्रंप ने ईरान के परमाणु हथियार को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी स्थिति को नियंत्रित किया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के B-2 बॉम्बर विमानों की कार्रवाई से न्यूक्लियर डस्ट जैसी स्थिति बनी और ईरान अब किसी भी तरह का परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ने अमेरिका की मदद से समुद्री बारूदी सुरंगें हटाने या हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- US Iran Talk: अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत इसी सप्ताहांत हो सकती है, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत

क्या नाटो से नाराज हैं ट्रंप?

पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने नाटो को लेकर भी अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति लगभग खत्म हो रही है, तब उन्हें नाटो से मदद का प्रस्ताव मिला। लेकिन उन्होंने कहा कि जब जरूरत थी, तब मदद नहीं मिली, और अब उन्हें उनकी मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि नाटो को अमेरिका की ज्यादा जरूरत है, न कि अमेरिका को उनकी।

विज्ञापन


इस्राइल-लेबनान युद्धविराम पर भी बोले
इसके अलावा ट्रंप ने कहा कि हाल ही में इस्राइल और लेबनान के बीच 78 साल में पहली बार एक अस्थायी युद्धविराम हुआ है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका का ईरान के साथ समझौता लेबनान से सीधे जुड़ा नहीं है, लेकिन इससे क्षेत्र में स्थिरता आएगी और लेबनान को फिर से मजबूत बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें