फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: नेविगेशन एप वेज की सीईओ बनीं भारतीय-अमेरिकी नेहा पारिख

Wed, 07 Jul 2021 01:17 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ह्यूस्टन

सार

  • पारिख ऑनलाइन हॉस्पिटैलिटी ब्रांड एक्सपिडिया से भी जुड़ी रह चुकी हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, नेहा वेज की अगुवाई करेंगी और उनका पूरा ध्यान हमारे जुनूनी समुदाय और सर्वश्रेष्ठ उत्पादों पर रहेगा।
विज्ञापन
नेहा पारिख - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय-अमेरिकी नेहा पारिख को आईटी कंपनी गूगल की सहायक नेविगेशन कंपनी ‘वेज’ का नया सीईओ बनाया गया है। 41 वर्षीय पारिख यात्रा से जुड़ी वेबसाइट ‘हॉटवायर’ की पूर्व अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन


वे नोआम बारडिन की जगह लेंगी जिन्होंने बीते नवंबर में इस्तीफा दे दिया था। पारिख ऑनलाइन हॉस्पिटैलिटी ब्रांड एक्सपिडिया से भी जुड़ी रह चुकी हैं।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, नेहा वेज की अगुवाई करेंगी और उनका पूरा ध्यान हमारे जुनूनी समुदाय और सर्वश्रेष्ठ उत्पादों पर रहेगा। वेज के 185 से अधिक देशों में मासिक 14 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं जो हर महीने 24 अरब मील से अधिक यात्रा करते हैं।
विज्ञापन


यह एप 56 भाषाओं में है और इसमें 500 से ज्यादा लोग कार्यरत हैं। यह इस्राइल की कंपनी है और 2013 में इसका गूगल ने अधिग्रहण कर लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें