फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'भारत और अमेरिका के बीच जल्द हो सकता व्यापार समझौता...', ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारी का दावा

Tue, 18 Nov 2025 08:09 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

US: अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी केविन हासेट ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द हो सकता है और बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। दोनों देशों के बीच मार्च से अब तक छह दौर की वार्ता हो चुकी है
विज्ञापन
भारत अमेरिका व्यापार समझौता (प्रतीकात्मक) - फोटो : एडॉब स्टॉक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता हो सकता है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हासेट ने सोमवार को सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'हां, हम निश्चित रूप से (व्यापारिक समझौते के) काफी करीब थे। मैंने राजदूत से बात की। आप जानते हैं.. हमने दौरे किए हैं।' हासेट से भारत के साथ व्यापार समझौते के बारे में पूछा गया था। क्या वॉशिंगटन कई बार नई दिल्ली के साथ समझौते को अंतिम रूप देने के करीब पहुंचा था।  

भारत और अमेरिका मार्च से प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। दोनों पक्ष अब तक छह दौर की वार्ता कर चुके हैं। हासेट ने भारत के रूस के संबंधों की स्थिति की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है ये स्थिति थोड़ी पेचीदा है, क्योंकि भारत रूस के साथ जो करता है और हमारे साथ जो करता है, उसमें तालमेल बैठाना मुश्किल है। फिर भी हम बहुत उम्मीद रखते हैं। लेकिन, बात कुछ उलझ गई है क्योंकि भारत-अमेरिका के संबंध में बहुत-सी चीजें हैं, लेकिन हम अच्छे दोस्त हैं और उम्मीद है जल्दी ही इसे सब सुलझा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखाए दुनिया..', एससीओ के मंच पर विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक

मंगलवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी कहा,  भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर आप तब अच्छी खबर सुनेंगे, जब यह समझौता निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित होगा। दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा, भारत समझौते में अपने किसानों और मछुआरों के हितों की भी रक्षा करेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें