फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-India Relations: राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया 'शांत, संयमित और जबरदस्त'; कहा- मैं वैसा नहीं

Wed, 17 Jun 2026 07:29 PM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एवियन

सार

US-India Relations: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति आज फ्रांस के एवियन में द्विपक्षीय बैठक करने के बाद प्रेस वार्ता कर रहे हैं। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कसीदे पढे़ें हैं, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त हैं, लेकिन मैं वैसा नहीं हूं।
विज्ञापन
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा की। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी बेहद शांत, संयमित और प्रभावशाली नेता हैं। उन्होंने कहा, 'मोदी शांत, संयमित और पूरी तरह जबरदस्त हैं, जबकि मैं ऐसा नहीं हूं'। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों, व्यापार, तकनीक और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन


16 महीने बाद दोनों नेताओं की मुलाकात
फ्रांस के एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप और पीएम मोदी की 16 महीनों से ज्यादा समय में पहली बार आमने-सामने मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब भारत-अमेरिका संबंधों में काफी समय से तनाव कायम है। वहीं, हाल ही में पश्चिम एशिया में अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हुई है। जबकि इससे पहले अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया और बाद में ट्रेड डील पर बातचीत शुरू होने के बाद कम किया। इसके अलावा एच1-बी वीजा, पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर भारत-अमेरिका संबंधों में काफी समय से खटास देखने को मिल रही है।

पहले भी ट्रंप पीएम मोदी की करते रहे हैं तारीफ
ये पहला मौका नहीं  है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की हो। वह पीएम मोदी के साथ अपने मजबूत संबंधों का भी कई बार जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने कई मौकों पर ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' जैसे बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों का जिक्र किया। बार-बार प्रधानमंत्री मोदी को एक मजबूत नेता के तौर पर बताया।
विज्ञापन


पीएम मोदी मुश्किल समय में सक्षम फैसले लेने वाले नेता
इतना ही नहीं उन्होंने आगे पीएम जो मुश्किल समय में सक्षम फैसले लेने वाला नेता भी बताया। 25 मई को भी ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए खुद को उनका फैन बताया था। ट्रंप ने कहा था कि भारत मुझ पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है। उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने की भी बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें