फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरानी हमले का असर: अमेरिका ने इराक और ईरान के ऊपर से असैन्य विमानों के गुजरने पर लगाया प्रतिबंध

Wed, 08 Jan 2020 09:53 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान द्वारा अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर किए गए मिसाइल हमले के बाद अमेरिका में पंजीकृत विमानों के इराक, ईरान और खाड़ी क्षेत्र के ऊपर से गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने यह कदम इराक में अमेरिकी बलों पर रॉकेट हमलों के बाद उठाया गया।

विज्ञापन


एफएए ने एक बयान में कहा कि आज रात नोटिस जारी कर अमेरिकी असैन्य उड़ान संचालकों के विमान संबंधी प्रतिबंधों के बारे में सूचित किया गया। इसमें इराक, ईरान के हवाई क्षेत्र पर और अरब की खाड़ी तथा ओमान की खाड़ी के जल क्षेत्र पर संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इसमें आगे कहा गया है कि एफएए पश्चिम एशिया में घटनाओं पर करीबी नजर बनाए रखेगा। गौरतलब है कि ईरान ने इराक स्थित ऐसे कम से कम दो सैन्य अड्डों पर एक दर्जन से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी जहां अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी बल ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन


अमेरिका को आशंका है कि ईरान समर्थित विद्रोही संगठन अमेरिकी हवाई जहाजों को निशाना बना सकते हैं। कुछ दिनों पहले भी अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि विद्रोहियों के पास विमान को मार गिराने वाली मिसाइलें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें