फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US में ICE का दमन फिर शुरू?: कैलिफोर्निया में गिरफ्तारी के दौरान संदिग्ध को गोली मारी गई, अब जांच FBI के हवाले

Wed, 08 Apr 2026 01:49 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

कैलिफोर्निया के पैटरसन में आईसीई एजेंटों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। अधिकारियों ने उस पर कार से कुचलने का आरोप लगाया है। वहीं संदिग्ध के वकील ने इसे गलत पहचान का मामला बताया है। अब एफबीआई इस पूरी घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में मंगलवार को एक बड़ी घटना हुई। यहां अप्रवासन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के एजेंट एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने पहुंचे। गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान एजेंटों ने उस व्यक्ति पर गोलियां चला दीं, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी?
होमलैंड सुरक्षा विभाग ने इस घटना की जानकारी दी है। विभाग ने बताया कि संदिग्ध ने अपनी कार से एक एजेंट को कुचलने की कोशिश की थी। इसके बाद एजेंटों ने अपने बचाव में गोलियां चलाईं। घायल व्यक्ति की पहचान कार्लोस इवान मेंडोजा हर्नांडेज के रूप में हुई है। एजेंटों का कहना है कि अल साल्वाडोर में एक हत्या के मामले में पूछताछ के लिए उसकी तलाश थी।

पीड़ित के वकील ने क्या कहा?
दूसरी ओर, मेंडोजा के वकील पैट्रिक कोलासिंस्की ने इन दावों को गलत बताया है। वकील का कहना है कि शायद एजेंटों ने नाम की समानता की वजह से उसे कोई और समझ लिया है। वकील ने बताया कि मेंडोजा एक मजदूर है और आग से हुए नुकसान की मरम्मत का काम करता है। उसकी दो साल की एक बेटी है और उसकी मंगेतर अमेरिकी नागरिक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीजफायर के बाद भारत की एडवाइजरी: नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह, दूतावास से हेल्पलाइन नंबर जारी

यह घटना सैन फ्रांसिस्को से करीब 74 मील दूर पैटरसन शहर में हुई। मेंडोजा को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया है। एक सोशल वर्कर ने परिवार को बताया कि उसकी हालत अब स्थिर है, लेकिन परिवार को अभी उससे मिलने की अनुमति नहीं मिली है।

जांच में क्या आया सामने?
एक टीवी चैनल को मिले डैशकैम वीडियो में तीन एजेंट एक कार के पास खड़े दिख रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि कार अचानक पीछे मुड़ती है और दूसरी गाड़ी से टकराती है। इस दौरान कम से कम दो एजेंटों ने अपनी बंदूकें कार की तरफ तान रखी थीं। इसके बाद कार तेजी से आगे की तरफ मुड़कर डिवाइडर के ऊपर से निकल गई। वीडियो में आवाज नहीं है, इसलिए यह साफ नहीं हो पाया कि गोलियां कब चलीं या वहां क्या बातचीत हुई। स्थानीय शेरिफ कार्यालय ने साफ किया है कि वे इस घटना में शामिल नहीं थे। अब एफबीआई इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इससे पहले भी हुई है इस तरह की घटना
बता दें कि इससे पहले सात जनवरी को अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में अमेरिकी अप्रवासन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) के एक अभियान के दौरान, एजेंसी के एजेंटों की कार्रवाई में 37 वर्षीय महिला रेने निकोल गुड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुआ था।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें