अमेरिका ने हांगकांग के मुद्दे पर चीन के खिलाफ और प्रतिबंधों की चेतावनी दी है। अमेरिकी चेतावनी में कहा गया है कि चार लोकतंत्र समर्थक विधायकों को बाहर करने के बाद हांगकांग की स्वायत्तता का उल्लंघन हुआ है।
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रॉबर्ट ओब्रायन ने कहा कि हांगकांग में चीन के नए दबदबे से पता चलता है कि यहां पर तानाशाही व्यवस्था का जन्म ले रही है।
अमेरिका के व्हाइट हाउस ने हांगकांग के कदमों पर आगे चीन के प्रतिबंधों की चेतावनी दी है। अमेरिकी एनएसए ने कहा कि बीजिंग की हालिया कार्रवाइयों ने हांगकांग की विधान परिषद के लोकतंत्र समर्थक विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है, जिसमें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन किया है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका हांगकांग की स्वतंत्रता को समाप्त करने के जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का काम जारी रखेगा। बता दें कि अमेरिका ने चीनी अधिकारियों को हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू कराने में उनकी भूमिका के लिए उन्हें प्रतिबंधित किया हुआ है।
माइक पोम्पियो ने चीन के प्रस्ताव की निंदा की
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने हांगकांग में आजादी के खिलाफ चीन के इस प्रस्ताव की निंदा की है। पोम्पयो ने कहा हांगकांग की स्वतंत्रता के खिलाफ बीजिंग का संघर्ष जारी है।
साथ ही पोम्पयो ने कहा कि अमेरिका हांगकांग के लोगों के अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए हमारे सहयोगियों और दुनिया भर के सहयोगियों के साथ काम करना जारी रखेगा और अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने के लिए बीजिंग के ऐसे प्रस्तावों को खारिज करेगा।
इसके बाद चीनी विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान आया, चीनी प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा था कि यह मामला चीन का आंतरिक मामला है और किसी भी देश को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।