वैश्विक रक्षा संबंधी जानकारी पर नजर रखने वाली डाटा वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर (Global Firepower) ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली सैनिकों की सूची जारी की है। ग्लोबल फायरपावर के अनुसार, अमेरिका के पास दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य शक्ति है। इस सूची में रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, भारत ने चौथे स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।
ये हैं दुनिया में सबसे कम शक्तिशाली सेनाओं वाले 10 देश:-
बता दें कि रिपोर्ट में 145 देशों को सूचीबद्ध किया गया है और प्रत्येक देश की साल-दर-साल रैंकिंग में बदलाव की तुलना भी की गई है।
पिछले साल से क्या हुए बदलाव?
इस सूची में शीर्ष चार देश वैसे ही बने हुए हैं जैसे वे ग्लोबल फायरपावर सूची में 2022 में थे। हालांकि, ब्रिटेन पिछले साल आठवें स्थान से बढ़कर इस साल पांचवें स्थान पर आ गया है। दक्षिण कोरिया पिछले साल की तरह छठे स्थान पर बना हुआ है। पाकिस्तान ने इस साल शीर्ष 10 में सातवें स्थान पर एंट्री मारी है। जापान और फ्रांस पिछले साल पांचवें और सातवें स्थान पर थे, इस साल वे क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर आ गए हैं।
यूक्रेन युद्ध के बावजूद रूस दूसरे स्थान पर
पिछले साल फरवरी में मास्को द्वारा अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए अपना 'विशेष अभियान' शुरू करने के बाद यूक्रेनी सेना पर काबू पाने में अपनी स्पष्ट असमर्थता को देखते हुए रूस के दूसरे स्थान पर बने रहने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यूक्रेन का झंडा लहराते हुए एक ट्विटर यूजर ने कहा, 'रूस के पास यूक्रेन में दूसरी सबसे शक्तिशाली सेना है, दुनिया में नहीं।' एक अन्य यूजर ने पूछा कि क्या 'रूस वास्तव में अभी भी सूची में दूसरे स्थान पर है'।