अमेरिका की सरकार अब तक की सबसे लंबी बंदी की ओर बढ़ रही है। 35वें दिन भी लाखों सरकारी कर्मचारी बिना वेतन काम कर रहे हैं और SNAP खाद्य सहायता ठप है। ऐसे में अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि अमेरिका में चल रहे इस शटडाउन को खत्म करने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। बताया गया कि सीनेट के कुछ सांसद दोनों पार्टियों के बीच चुपचाप समझौते की कोशिश कर रहे हैं ताकि सरकार फिर से खुले और स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी जैसी अहम समस्याओं का समाधान निकले।
अब समझिए संभावित समझौते की दिशा
बता दें कि कुछ सीनेट सांसद दोनों पार्टियों के बीच बातचीत कर रहे हैं ताकि सरकार फिर से सामान्य रूप से काम कर सके। इसमें कुछ छोटे-बड़े बिलों को पास करना शामिल है, जैसे कि कृषि कार्यक्रमों को फंड देना, सैन्य ठिकानों पर निर्माण कार्य को जारी रखना है। वहीं मुख्य नेताओं में सेन सुसान कॉलिन्स, माइक राउंड्स, जीन शाहीन और मैगी हसन, क्रिस कून्स शामिल है।
स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी का मुद्दा
वहीं व्हाइट हाउस का कहना है कि सरकार खुलने तक स्वास्थ्य बीमा पर चर्चा नहीं होगी। लाखों अमेरिकियों को बीमा प्रीमियम बढ़ने से परेशानी हो रही है। डेमोक्रेट्स चाहते हैं कि इस पर एक निश्चित समय पर वोट हो।
ये भी पढ़ें:- Trump: 'जो यहूदी ममदानी को वोट देंगे, वो मूर्ख...', भारतीय मूल के मेयर उम्मीदवार पर ट्रंप का विवादित बयान
अन्य राजनीतिक मुद्दे, जनता