फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: शेख हसीना की सरकार को गिराने में अमेरिकी संगठन का था हाथ, चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियों का किया समर्थन

Tue, 24 Feb 2026 11:24 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

US: अमेरिका की फंडिंग से चलने वाले संगठन एनईडी ने 2024 में शेख हसीना की सरकार के पतन से पहले बांग्लादेश में राजनीतिक और नागरिक कार्यकर्ताओं का समर्थन किया। इसमें चुनाव सुधार, मतदाता शिक्षा और स्वतंत्र रिपोर्टिंग को बढ़ावा देना शामिल था। हाउस समिति के सामने एनईडी के प्रमुख ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
शेख हसीना - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल एंडोवमेंट फॉर डेमोक्रेसी (एनईडी) ने 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने से पहले बांग्लादेश में राजनीतिक और नागरिक कार्यकर्ताओं का समर्थन किया था। इसमें चुनाव सुधार, मतदाता शिक्षा और स्वतंत्र रिपोर्ट को बढ़ावा देना शामिल था। एनईडी के अध्यक्ष ने अमेरिकी सांसदों को मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


हाउस समिति की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश विभाग और संबंधित कार्यक्रमों की उपसमिति के सामने गवाही देते हुए एनईडी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेमन विल्सन ने कहा, एनईडी का समर्थन बांग्लादेश को 10 साल से ज्यादा समय तक चले तानाशाही शासन, हिंसा और अस्थिरता से उबरने में मदद कर रहा है।

विल्सन ने सांसदों को क्या बताया?
विल्सन ने सांसदों को बताया कि पिछले दो दशकों से एनईडी ने राजनीतिक दलों और संसदीय संस्थाओं को मजबूत करने, श्रमिक अधिकार बढ़ाने, समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और मानवाधिकार और भ्रष्टाचार पर स्वतंत्र रिपोर्ट देने वाले साझेदारों का समर्थन किया। यह प्रयास खासतौर पर शेख हसीना के शासन के दौरान अहम थे, जिसका 2024 में पतन हो गया। उन्होंने कहा, अब देश के पास शांति बहाल करने और लोकतांत्रिक शासन और सुधार को आगे बढ़ाने का अवसर है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टैरिफ पर भ्रम की स्थिति: कस्टम विभाग ने लगाया 10% शुल्क, ट्रंप प्रशासन ने कहा- 15% तक बढ़ाने की चल रही तैयारी

हाल की चुनावों से पहले के समय का जिक्र करते हुए विल्सन ने कहा, एनईडी समर्थित साझेदार और मुख्य संस्थान चुनाव सुधार को आगे बढ़ाने, प्रक्रिया की पारदर्शिता की निगरानी करने और मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने में मदद कर रहे थे, जिससे बहुदलीय लोकतंत्र की पुनर्स्थापना की दिशा में अहम कदम उठाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि एनईडी और मुख्य संस्थानों के बीच लंबे समय में बने संबंध और विशेषज्ञता स्थानीय कार्यकर्ताओं को जवाबदेही बढ़ाने, मूलभूत स्वतंत्रताओं की सुरक्षा करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने में मदद करेंगे, ताकि बांग्लादेशी एक स्थायी लोकतांत्रिक भविष्य बना सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें