फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में अचानक रोकी गईं सभी उड़ानें: एयर ट्रैफिक कंट्रोल के 22 केंद्रों में संचार ठप, क्या है मामला?

Sat, 14 Nov 2026 03:58 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, वाशिंगटन।

सार

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के 22 क्षेत्रीय केंद्रों में संचार संबंधी समस्या के कारण एफएए ने देशभर में सभी उड़ानें रोक दीं। तकनीकी विशेषज्ञ गड़बड़ी की जांच कर रहे हैं। जनवरी 2023 के बाद यह पहली बार है, जब अमेरिका में देशव्यापी उड़ानों पर रोक लगी है। पुरानी हवाई यातायात तकनीक को पूरी तरह बदलने के लिए सरकार को 30 अरब डॉलर की अतिरिक्त जरूरत है।
 
विज्ञापन
अमेरिका में विमान सेवा ठप - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में शुक्रवार दोपहर उस समय हवाई सेवाएं ठप हो गईं, जब फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने देशभर में सभी उड़ानों को रोकने का फैसला किया। इसकी वजह एयर ट्रैफिक कंट्रोल के क्षेत्रीय केंद्रों में संचार संबंधी समस्या थी। एफएए ने अपने नोटिस में कहा कि असाधारण परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों से उड़ानों पर रोक लगाई जा रही है।
विज्ञापन


विमानों की आवाजाही पर क्यों पड़ा असर?
परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि संचार संबंधी गड़बड़ी का असर देश के सभी 22 क्षेत्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल केंद्रों पर पड़ा है। ये केंद्र एक एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट के बीच उड़ान भरने वाले विमानों की आवाजाही को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में इनके बीच संचार व्यवस्था प्रभावित होने से हवाई यातायात की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। एफएए के तकनीकी विशेषज्ञ इस समस्या की जांच कर रहे हैं।

2023 के बाद पहली बार रोकी गईं उड़ानें
अमेरिका में जनवरी 2023 के बाद यह पहली बार है, जब देशभर में उड़ानों पर रोक लगाई गई है। उस समय एफएए के एक महत्वपूर्ण कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आने से हवाई यातायात प्रभावित हुआ था। इससे पहले 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमलों के बाद अमेरिका में सभी उड़ानों को रोक दिया गया था।
विज्ञापन


पुरानी तकनीक बदलने में जुटी है सरकार
अमेरिकी सरकार एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम की पुरानी तकनीक को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है। पिछले साल कांग्रेस ने इस परियोजना के लिए 12.5 अरब डॉलर मंजूर किए थे। इसके तहत पुराने तांबे के तारों की जगह फाइबर ऑप्टिक केबल लगाई जा रही हैं। एयरपोर्ट पर पुराने रेडियो सिस्टम भी धीरे-धीरे बदले जा रहे हैं।

सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 30 अरब डॉलर और चाहिए
हालांकि, तकनीक को पूरी तरह बदलने का काम अभी बाकी है। परिवहन मंत्री सीन डफी ने कहा है कि इस परियोजना को पूरा करने के लिए 30 अरब डॉलर की अतिरिक्त जरूरत होगी। व्हाइट हाउस ने इसके लिए कांग्रेस से मंजूरी लेने की पैरवी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें