फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: G-20 के लिए भारत आने से पहले जो बाइडन की पत्नी कोरोना संक्रमित, राष्ट्रपति के स्वास्थ्य पर आया ये अपडेट

Tue, 05 Sep 2023 07:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन फिलहाल हल्के लक्षणों का अनुभव कर रही हैं। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। वह डेलावेयर के रेहोबोथ बीच में अपने घर पर रह रही हैं। 
 
विज्ञापन
joe biden and jill - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन तैयारी कर चुके हैं। वह जल्द ही भारत जाने वाले हैं। इस बीच अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। 

व्हाइट हाउस ने बताया

जिल बाइडन फिलहाल हल्के लक्षणों का अनुभव कर रही हैं। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। बताया जा रहा है कि वह डेलावेयर के रेहोबोथ बीच में अपने घर पर रह रही हैं। 

राष्ट्रपति की होगी रोजाना जांच

वहीं, प्रथम महिला के पॉजिटिव आने पर राष्ट्रपति जो बाइडन का भी कोविड-19 टेस्ट किया गया। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति की नियमित जांच की जाएगी और लक्षणों के लिए उनकी निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


मोदी-बाइडन की द्विपक्षीय मुलाकात!

गौरतलब है, 'G-20' शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम 'नरेंद्र मोदी' और अमेरिका के राष्ट्रपति 'जो बाइडन' के बीच मुलाकात हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले आठ सितंबर को मोदी-बाइडन की द्विपक्षीय मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा, नौ सितंबर को जब विभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्ष या सरकार के प्रमुख, औपचारिक तौर से सम्मेलन में मिलेंगे, तब एक घंटे के लिए पीएम मोदी और बाइडन, मिल सकते हैं। ये वो समय होगा, जब बाकी देशों के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री, प्रगति मैदान से अपने होटल के लिए रवाना हो चुके होंगे। 

किए जा रहे सुरक्षा इंतजाम
सूत्रों का कहना है, इस मुलाकात के लिए सुरक्षा इंतजाम भी किए जा रहे हैं। दरअसल 9 और 10 सितंबर को 'जी20' शिखर सम्मेलन होना है। होटल से राजघाट व प्रगति मैदान तक पहुंचने के लिए अधिकतम 40 मिनट का समय तय किया गया है। समय के इसी शेड्यूल के मुताबिक, सभी राष्ट्रध्यक्ष और प्रधानमंत्री, होटल से प्रगति मैदान और राजघाट पहुंचेंगे। राजघाट से वापस प्रगति मैदान तक पहुंचना, ये रूट भी करीब 40 मिनट के भीतर ही रहेगा। यानी इसी शेड्यूल में सभी विदेशी मेहमानों की आवाजाही संपन्न होगी। सड़कों पर किसी भी तरह का कोई ब्रेकर नहीं रहेगा। यही वजह है कि सभी अतिथि अपने-अपने होटल से आयोजन स्थल और राजघाट तक उसी शेड्यूल के अंतर्गत पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें