फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी से दो की मौत, पांच अन्य घायल

Mon, 18 Mar 2024 06:12 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी किसने की या गोलीबारी का कारण क्या था। पुलिस ने मामले में किसी भी गिरफ्तारी पर कोई बयान जारी नहीं किया है। साथ ही  किसी संदिग्ध का नाम भी नहीं लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका स्थित वाशिंगटन डीसी से रविवार सुबह गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस वारदात में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग को गोलीबारी की सूचना सुबह करीब 3 बजे (स्थानीय समय) दी गई। मामला कैनेडी रिक्रिएशन सेंटर के पास 7वीं और पी स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के चौराहे के पास का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


एक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, मेट्रोपॉलिटन पुलिस के कार्यकारी सहायक प्रमुख जेफरी कैरोल ने कहा कि सभी पीड़ितों को वयस्क बताया गया है और उन्हें स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है। हालांकि, मीडिया को उनकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी किसने की या गोलीबारी का कारण क्या था। पुलिस ने मामले में किसी भी गिरफ्तारी पर कोई बयान जारी नहीं किया है। साथ ही  किसी संदिग्ध का नाम भी नहीं लिया है। कैरोल ने कहा, 'हमने लोगों से कहा है कि अगर किसी के भी पास इस वारदात से जुड़ी हुई कोई सूचना हो तो मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग से संपर्क करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें