फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अलास्का के तट पर आए 6 रूसी बमवर्षक और लड़ाकू विमान रोके गए: अमेरिकी सेना

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 22 May 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र अलास्का के पश्चिम में आए छह रूसी बमवर्षकों और लड़ाकू विमानों को रोक लिया। जब तक ये विमान क्षेत्र से बाहर नहीं गए तब तक इनपर निगरानी रखी गई। इस बात की जानकारी मंगलवार को उत्तरी अमेरिकी वायु रक्षा कमान (एनओआरएडी) ने दी है।



कमांड ने कहा कि रूसी विमानों में दो टीयू-95 सामरिक बमवर्षक थे, जिन्हें सोमवार को दो एफ-22 की सहायता से रोका गया। इसके अलावा कुछ अन्य एफ-22 लड़ाकू विमानों की सहायता से एक अन्य टीयू-95 और दो एसयू-30 के समूह को भी रोका गया।


एनओआरएडी का कहना है कि इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी एडब्लूएसीएस विमानों ने की। बताया जा रहा है कि रूसी विमान पूरे हवाई क्षेत्र में आ गए थे। ये सब जब तक अलास्का एयर डिफेंस आईडेन्टिफिकेशन जोन तक आते उससे पहले ही इन्हें पकड़ लिया गया। ये एक ऐसा स्थान है जहां से पूरे हवाई क्षेत्र पर निगरानी रखी जाती है। ताकि किसी भी प्रकार के खतरे से बचा जा सके।


एनओआरएडी के कमांडर, जनरल टेरेंस ओ' शॉघनेस्टी का कहना है कि, "हम साल के 365 दिन सतर्क रहते हैं।" अमेरिका की चार एयर डिफेंस आईडेन्टिफिकेशन जोन हैं। अलास्का क्षेत्र राज्य के तट से लगभग 200 मील (320 किलोमीटर) तक फैला हुआ है।




और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next