फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Federal Reserve: अमेरिकी फेड रिजर्व ने 0.75 से बढ़ाकर 1.75 फीसदी कीं दरें, 28 साल में सबसे बड़ी बढ़ोतरी

Thu, 16 Jun 2022 06:51 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन

सार

अमेरिका में इस समय महंगाई दर 40 वर्षों की सबसे उच्च गति से बढ़ रही है। मई महीने में अमेरिका में महंगाई दर 8.6 फीसदी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
अमेरिकी फेडरल रिजर्व - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने बेलगाम महंगाई को रोकने के लिए बुधवार को ब्याज दरों में 75 आधार अंकों यानी 0.75% का इजाफा किया है। यह पिछले 28 साल की सबसे अधिक बढ़ोतरी है। इस संदर्भ में अमेरिकी फेडरल रिजर्व सिस्टम के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन जेरोम एच. पॉवेल बाद में वक्तव्य जारी करेंगे।

विज्ञापन


अमेरिकी केंद्रीय बैंक मार्च महीने से ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है, जिससे यह दर 1 फीसदी हो गई है। अमेरिका में इस समय महंगाई दर 40 वर्षों की सबसे उच्च गति से बढ़ रही है। मई महीने में अमेरिका में महंगाई दर 8.6 फीसदी दर्ज हुई थी। यूएस फेड की बैठक से पहले ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी के अनुमान के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी। 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स भी सोमवार को 1457 अंक टूटकर बंद हुआ था।  अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का असर आरबीआई पर भी होगा। आरबीआई भी आने वाले दिनों में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें