फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Hacking: हैकिंग के सबसे बड़े गिरोह में से एक हाइव तबाह, FBI ने हैकर्स को किया हैक

Fri, 27 Jan 2023 09:41 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते समय में कई हाइप्रोफाइल मामलों में सर्वर हैक कर फिरौती मांगने के कई मामलों में हाइव का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने खुलासा किया है कि उन्होंने सबसे बड़े हैकर्स ग्रुप में से एक, हाइव के सर्वर को हैक करके उसे तबाह कर दिया है। एफबीआई ने दावा किया कि उन्होंने इस तरह 300 से ज्यादा लोगों के 130 मिलियन डॉलर लुटने से बचा लिए। यूएस की अटॉर्नी जनरल मेरिक गार्लेंड, डिप्टी यूएस अटॉर्नी जनरल लिजा मोनेको और एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे ने बताया कि सरकार ने साइबर हैकर्स के गिरोह हाइव के नेटवर्क में घुसपैठ करके उसे सर्विलांस पर ले लिया है। जिसके बाद इस गिरोह के सदस्य लोगों से फिरौती नहीं मांग सकेंगे। 

विज्ञापन


एफबीआई ने बताया कि अब जब भी ये साइबर ठगों का गिरोह किसी से फिरौती मांगने की कोशिश करेगा तो एफबीआई पीड़ित व्यक्ति को अलर्ट कर देगी, जिससे वह खुद को सतर्क कर सकेंगे। जर्मन फेडेरल क्रिमिनल पुलिस ने भी हाइव के सर्वर को जब्त कर लिया है।  बता दें कि बीते समय में कई हाइप्रोफाइल मामलों में सर्वर हैक कर फिरौती मांगने के कई मामलों में हाइव का नाम सामने आया है। इनमें यूएस की कंपनी कोलोनियल पाइप लाइन कंपनी का मामला भी शामिल है, जिससे हाइव के लोगों ने कंपनी सर्वर को हैक कर कंपनी से 2.3 मिलियन डॉलर की फिरौती मांगी थी। 

यूएस जस्टिस विभाग ने बताया कि हाइवा बीते कुछ सालों में करीब 1500 लोगों और कंपनियों को अपना शिकार बना चुका है। इस दौरान हाइवा ने करीब 100 मिलियन डॉलर की फिरौती इकट्ठा की है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें