अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपी सतिंदरजीत सिंह की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर 50,000 डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है। वहीं, अमेरिका, कनाडा और यूरोप की सुरक्षा एजेंसियों ने 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ समेत तीन अंतरराष्ट्रीय अपराधी गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने बुधवार को गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह, उर्फ 'गोल्डी बरार' की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर तक के इनाम की घोषणा की। गोल्डी बरार पर लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप में शामिल होने का आरोप है और वह कई मामलों में वांछित है।
विज्ञापन
The #FBI is offering a reward of up to $50,000 for information leading to the arrest of Satinderjeet Singh, #wanted for his alleged involvement in the Lawrence Bishnoi Organized Crime Group which is allegedly engaged in a variety of violent acts in Southern California, and across… pic.twitter.com/BdCxmELUKv
किस ग्रप का मेंमबर है गोल्डी?
सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में इनाम की घोषणा करते हुए, संघीय जांच एजेंसी ने कहा, 'FBI सतिंदरजीत सिंह की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 50,000 डॉलर तक का इनाम दे रही है। सिंह लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप में कथित तौर पर शामिल होने के कारण वांछित है। यह ग्रुप दक्षिणी कैलिफोर्निया और पूरे अमेरिका और कनाडा में कई हिंसक गतिविधियों में शामिल रहा है।' FBI के अनुसार, गोल्डी बरार अमेरिका में रहता है और कथित तौर पर उत्तरी अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप के कामकाज का लीडर है।
विज्ञापन
गोल्डी पर क्या है आरोप?
एक बयान में, फेडरल एजेंसी ने कहा, '1 जुलाई, 2026 को, लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की अमेरिकी जिला अदालत में सिंह के लिए एक फेडरल गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उस पर रैकेटीयर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गनाइज़ेशन्स (RICO) साजिश; जबरन वसूली के जरिए व्यापार में बाधा डालने की साजिश और बाधा डालने की कोशिश; और नशीले पदार्थों को बांटने और बांटने के इरादे से अपने पास रखने की साजिश के आरोप लगाए गए थे।' FBI ने आगे कहा कि सिंह के कैलिफोर्निया में सैक्रामेंटो और फ्रेस्नो के साथ-साथ कनाडा, भारत और मैक्सिको में भी संबंध हैं। इसके साथ ही गोल्डी पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप है।
बिश्नोई और बरार ने दिया था निज्जर की हत्या का निर्देश
अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, बिश्नोई और बरार उन 37 आरोपियों में शामिल थे जिनके नाम 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत दायर तीन फेडरल अभियोगों में शामिल थे। यह ऑपरेशन हिंसक अपराधों, जबरन वसूली और अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल संगठित अपराध समूहों के खिलाफ कानून प्रवर्तन एजेंसियों की एक संयुक्त कार्रवाई थी। फेडरल अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि बिश्नोई और बरार ने निज्जर की हत्या का निर्देश दिया था, जिसके बाद ब्रिटिश कोलंबिया में गुरुद्वारे के बाहर दो बंदूकधारियों ने मौते के घाट उतार दिया था।