फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'तुरंत छोड़ें इराक', अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को दी चेतावनी; जानें क्यों लिया ये फैसला

Sat, 14 Mar 2026 11:54 PM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद

सार

पश्चिम एशिया में हर गुजरते दिन के साथ संघर्ष गहराता जा रहा है। इस बीच बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर पर देर रात हुए मिसाइल हमले के बाद अमेरिका ने अपने नागरिकों को इराक छोड़ने की सलाह दी है। दूतावास ने चेतावनी दी कि ईरान से जुड़े सशस्त्र मिलिशिया समूहों से गंभीर सुरक्षा खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
पश्चिम एशिया संघर्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमले के बाद सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


दूतावास ने शनिवार को जारी सुरक्षा अलर्ट में कहा कि इराक में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को तुरंत वहां से निकलने पर विचार करना चाहिए। चेतावनी में कहा गया कि ईरान से जुड़े आतंकी या मिलिशिया समूहों से गंभीर खतरा बना हुआ है।

दूतावास के हेलिपैड को बनाया गया निशाना
रिपोर्ट के अनुसार, रात में हुए मिसाइल हमले में बगदाद के अत्यधिक सुरक्षित ग्रीन जोन क्षेत्र में स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर के हेलिपैड को निशाना बनाया गया। हमले के बाद परिसर के ऊपर धुएं का गुबार उठता देखा गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'विदेशी हमलावरों को खदेड़ें': खाड़ी देशों से अराघची बोले- हॉर्मुज की सुरक्षा के लिए US दूसरों से मांग रहा मदद

दूतावास ने कहा कि जो अमेरिकी नागरिक फिलहाल इराक में रहना चुनते हैं, उन्हें भी अपनी सुरक्षा स्थिति पर पुनर्विचार करना चाहिए और सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि ईरान समर्थित सशस्त्र समूह अमेरिकी हितों को निशाना बना सकते हैं।

ईरान समर्थित लड़कों के निशाने पर है अमेरिकी दूतावास
यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति तेजी से अस्थिर होती जा रही है। गौरतलब है कि हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली। दुनिया की सबसे बड़ी अमेरिकी राजनयिक सुविधाओं में से एक दूतावास परिसर ईरान समर्थित लड़ाकों द्वारा दागे गए रॉकेटों और ड्रोन हमलों का लगातार निशाना बनता रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US-Iran War: मध्य ईरान में अमेरिका-इस्राइल का हमला; इस्फहान शहर में 15 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

बढ़ाया सुरक्षा अलर्ट
अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इराक के लिए अपने लेवल 4 सुरक्षा अलर्ट को नवीनीकृत किया, जिसमें चेतावनी दी गई कि ईरान और ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों ने पहले भी अमेरिकी नागरिकों, हितों और बुनियादी ढांचे के खिलाफ हमले किए हैं और भविष्य में भी उन्हें निशाना बना सकते हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें