फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्ताम में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया अलर्ट, पेशावर का दौरा न करने को कहा

Thu, 28 Nov 2024 03:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

10 सितंबर ककी एडवायजरी में खैबर पख्तूनख्वा को यात्रा न करें श्रेणी में स्तर-4 पर सूचीबद्ध किया गया है। आतंकवादी और विद्रोही समूह लगातार नागरिकों, गैर सरकारी संगठनों, सरकारी कार्यालयों और सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट जारी कर अपने नागरिकों को सुरक्षा चिंताओं के कारण 16 दिसंबर तक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर का दौरा न करने की अपील की है। उन्होंने बुधवार को पेशावर के सेरेना होटल को खतरा, शीर्षक से एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया था, जिसमें अमेरिकी मिशन के कर्मियों को पेशावर के इस होटल में जाने से बचने की सलाह दी गई थी। 
विज्ञापन


अमेरिकी मिशन की तरफ से सुरक्षा अलर्ट में कहा गया, अमेरिकी नागरिकों को इस अवधि के दौरान होटल और इसके आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचने का अनुरोध किया जाता है। 10 सितंबर ककी एडवायजरी में खैबर पख्तूनख्वा को यात्रा न करें श्रेणी में स्तर-4 पर सूचीबद्ध किया गया है। आतंकवादी और विद्रोही समूह लगातार नागरिकों, गैर सरकारी संगठनों, सरकारी कार्यालयों और सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले कर रहे हैं।

एडवाइजरी में कहा गया, ऐसे समूह सरकारी अधिकारियों और नागरिकों को अपना निशाना बनाते हैं। यहां हत्या और अपहरण के प्रयास आम हैं। पोलियो उन्मूलन टीमों और पाकिस्तान सरकार की सुरक्षा सेवा (पुलिस और सैन्य) कर्मियों को निशाना बनाना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें