फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: रिपब्लिकन खेमे का उपराष्ट्रपति पद प्रत्याशी कौन? ट्रंप ने कर दिया एलान, ओहियो के सीनेटर को मौका

Tue, 16 Jul 2024 01:10 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिल्वौकी (अमेरिका)

सार

अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव कराए जाने हैं। रिपब्लिकन खेमे से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताल ठोक रहे हैं, जबकि डेमोक्रेट प्रत्याशी के रूप में वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। ताजा घटनाक्रम में ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी का नाम फाइनल कर लिया है। ट्रंप ने मिल्वौकी में एलान किया कि ओहियो के सीनेटर जेडी वैंस (Ohio Senator J D Vance) उनके रनिंग मेट होंगे।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े अहम घटनाक्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने ओहियो के सीनेटर जेडी वैंस (Ohio Senator J D Vance) को अपना रनिंग मेट बनाने का एलान किया। रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रनिंग मेट यानी उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी का नाम फाइनल करने के बाद मिल्वौकी में जेडी वैंस के नाम की घोषणा की। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप को आधिकारिक रूप से रिपब्लिकन उम्मीदवार चुन लिया गया है। उन्हें पर्याप्त कन्वेंशन प्रतिनिधि वोट (convention delegate votes) प्राप्त हो गए हैं।

विज्ञापन


ट्रंप रिपब्लिकन कन्वेंशन के लिए अमेरिकी राज्य मिल्वौकी में हैं
इस खबर से पहले आई एपी की रिपोर्ट के मुताबिक  जेडी वैंस के नाम की घोषणा से पहले दो रिपब्लिकन नेताओं को साफ कर दिया गया है कि वे ट्रंप के रनिंग मेट नहीं बनने वाले। इन नेताओं के नाम सीनेटर मार्को रुबियो और नॉर्थ डकोटा के गवर्नर डग बर्गम हैं। खबर के मुताबिक पूरे घटनाक्रम से परिचित एक व्यक्ति ने सोमवार को नाम छिपाने की शर्त पर बताया कि डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार के बारे में अपना निर्णय ले लिया है। बता दें कि ट्रंप रिपब्लिकन कन्वेंशन के लिए अमेरिकी राज्य मिल्वौकी में हैं।

उपराष्ट्रपति पद के लिए औपचारिक रूप से नामांकन हो चुका है; नाम का एलान आज संभव
गौरतलब है कि बीते 14 जुलाई को पेन्सिलवेनिया में ट्रंप की रैली के दौरान उन पर गोली चलाई गई थी। इसके बाद चुनाव से जुड़ा ट्रंप का बड़ा फैसला सामने आया। ट्रंप ने रनिंग मेट यानी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का एलान रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के दौरान की। बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के लिए औपचारिक रूप से नामांकन हो चुका है।
विज्ञापन


इन दोनों नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिरा
जेडी वैंस के नाम की घोषणा से पहले एपी के हवाले से आई पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो को सूचित किया गया कि वे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। एपी सूत्रों ने बताया कि नॉर्थ डकोटा के गवर्नर डग बर्गम को भी बताया गया है कि उन्हें ट्रंप के रनिंग मेट के रूप में नहीं चुना जाएगा। बता दें कि एक अन्य रिपब्लिकन नेता और भारतवंशी निक्की हेली भी चुनावी दौड़ में शामिल थीं, लेकिन उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें