जो बिडेन के साथ कमला हैरिस (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
देश ही नहीं विदेशों में नवरात्रि की धूम है। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन और उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार भारतवंशी कमला हैरिस ने शनिवार को नवरात्रि की बधाई दी।
जो बिडेन ने ट्वीट कर कहा कि मैं अमेरिका और दुनिया भर में जश्न मनाने वाले सभी लोगों को हिंदू त्योहार नवरात्रि की अपनी शुभकामनाएं भेजता हूं। साथ ही कहा, हो सकता है अच्छाई एक बार फिर से बुराई पर विजय प्राप्त करे और सभी के लिए नई शुरुआत और अवसर प्रदान करे।
इसके साथ ही अमेरिकी डेमोक्रेटिक उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने भी भारतीय अमेरिकियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमारे हिंदू अमेरिकी दोस्तों और परिवार को बधाई।
गौरतलब है कि अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव का समय है और अमेरिका में हिंदुओं की संख्या भी अच्छी खासी है। इसलिए जो बिडेन के लिए भारतीयों को नवरात्रि की बधाई देना काफी मायने रखता है। आपको बता दें कि तीन नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव होना है।