फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी चुनाव: बिल क्लिंटन और हिलेरी ने किया मतदान, कहा- बिडेन को वोट देना गर्व की बात

Wed, 04 Nov 2020 01:39 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
हिलेरी क्लिंटन ने अपने पति बिल क्लिंटन के साथ - फोटो : ani
विज्ञापन

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। 2016 की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं हिलेरी क्लिंटन ने अपने पति पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ मतदान किया।  

विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने ट्विटर पर लिखा, उन्होंने बिडेन और कमला हैरिस को वोट दिया उसपर मुझे गर्व है। उन्होंने लिखा कि वे हम सभी के एक बेहतर भविष्य के निर्माण करने के लिए अथक प्रयास करेंगे। वहीं हिलेरी क्लिंटन ने लिखा, मतदान करके अच्छा महसूस किया।

इससे पहले आज ही अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने फ्लोरिडा में मतदान किया। मेलानिया ने अपने राष्ट्रपति पति के लिए जमकर चुनाव किया। उन्होंने अमेरिका के अलग अलग हिस्सों में रैलियां कीं।
विज्ञापन


आपको बता दें हिलेरी क्लिंटन 2016 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त राष्ट्रपति ट्रंप पर कई महिलाओं ने गंभीर आरोप भी लगाए थे इसके बावजूद ट्रंप ने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें