फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से लौटने के बाद पहली बार सामने आए ट्रंप, समर्थकों का जताया आभार

Sun, 11 Oct 2020 12:55 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अस्पताल से लौटने के बाद पहली बार व्हाइट हाउस की बालकनी में नजरआए। उन्होंने अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया। ट्रंप कोरोना वायरस से जंग जीतकर पहली बार लोगों के सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है और मैं आपकी प्रार्थनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।

विज्ञापन

कोरोना वायरस से ठीक होकर व्हाइट हाउस लौटने वाले डोनाल्ड ट्रंप की आगामी रैलियों की घोषणा हो चुकी है। उनके लिए कैंपेन करने वाली टीम इन रैलियों की तैयारियों में लग गई है।

उनके प्रचार अभियान को संभालने वाली टीम के मुताबिक सोमवार को फ्लोरिडा में पहली रैली के बाद, ट्रंप पेंसिल्वेनिया में मंगलवार को रैली करेंगे। कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद भी ट्रंप लगातार अपने समर्थकों से संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


15 अक्तूबर को होने वाली बहस नहीं होगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के बीच राष्ट्रपति पद के चुनाव से पूर्व होने वाली दूसरी बहस आधिकारिक रूप से रद्द हो गई है। ट्रंप द्वारा डिजिटल माध्यम से वर्चुअल बहस से इनकार करने के बाद प्रेसिडेशियल डिबेट से जुड़े आयोग ने इसे रद्द करने का फैसला लिया। आयोग ने कहा, अब 15 अक्तूबर को होने वाली बहस नहीं होगी।

इससे पहले आयोग ने घोषणा की थी कि 15 अक्तूबर को ट्रंप और बिडेन के बीच वर्चुअल बहस की जाएगी। कमीशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स ने कहा था कि दूसरी बहस को टाउन मीटिंग्स की तर्ज पर कराया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार रिमोट लोकेशंस से हिस्सा लेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति के कोरोना पीड़ित हो चुके होने के कारण यह सावधानी बरती गई थी, लेकिन ट्रंप ने वर्चुअल बहस में शामिल होने से यह कहते हुए मना कर दिया कि वे वर्चुअल डिबेट में अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे।

ट्रंप ने कहा था कि दूसरी डिबेट में वे बिडेन को हरा देंगे। वहीं ट्रंप के इस बयान पर बिडेन ने कहा कि वे आयोग की सलाह को मानेंगे। दोनों के बीच अब तीसरी और अंतिम बहस टेनेसी के नाशविले में 22 अक्तूबर को होगी।


चुनाव अभियान का अहम हिस्सा
अमेरिका में चुनाव से पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट की परंपरा वर्ष 1976 ले लगातार जारी रही है। देश में राष्ट्रपति चुनाव से पहले उम्मीदवारों के चुनावी अभियान के दौरान यह बहस होती है जिसका पहले रेडियो पर और अब टीवी पर सीधा प्रसारण होता है। इसमें दोनों प्रमुख उम्मीदवार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के अलावा अपना भावी एजेंडा भी पेश करते हैं। वर्ष 2000 के बाद से तीन डिबेट होने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें