फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप ने फिर की जो बिडेन के ड्रग टेस्ट की मांग, मचा हंगामा

Mon, 28 Sep 2020 12:16 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
US Election 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव प्रचार में रोज कुछ न कुछ नया सुनने को मिलता है। यह लड़ाई अब एक दिलचस्प मोड़ पर आ चुकी है। साल के अंत में होने वाले चुनाव मेंं प्रतिद्वंद्वी लगातार एक दूसरे पर मुखर होकर बोल रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उनके चिर प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन का मंगलवार को होने वाली बहस से पहले ड्रग टेस्ट होना चाहिए। ये बात उन्होंने ट्वीट के जरिए कही, जिससे बवाल खड़ा हो गया। 


ट्रम्प ने ट्वीट किया, "मैं मंगलवार रात को डिबेट से पहले या बाद में सुस्त जो बिडेन के ड्रग टेस्ट की जोरदार मांग करूंगा।"  ट्रंप के ट्वीट करने के बाद लोगों ने अपने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

 


अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, 29 सितंबर को होने वाली बहस को लेकर अंतिम रूप दिया जा चुका है। वहीं कोरोना वायरस की वजह से नियमों का पालन करते हुए कुछ लोग ही इस डिबेट का हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें