फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने कहा- इस साल राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे नहीं जान पाएगी जनता, बताई यह वजह

Sat, 22 Aug 2020 11:43 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Donald trump - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के नतीजे आने में हफ्तों या महीनों लग सकते हैं। दरअसल, इस बार अमेरिका में चुनाव मेल-इन बैलट्स से हो रहे हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका में इस बात की चिंता है कि डाकघर और स्थानीय चुनाव निकायों में मेल-इन बैलट्स की संख्या में वृद्धि हो सकती है। ट्रंप ने इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए कहा कि चुनाव की रात को आने वाले नतीजों में इस बार देरी हो सकती है।


ट्रंप ने काउंसिल ऑफ नेशनल पॉलिसी में दिए गए भाषण के दौरान कहा, तीन नवंबर को चुनाव की गणना नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा, आप इस चुनाव का अंत जानने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। मेरी राय में ऐसा हफ्तों, महीनों और शायद कभी नहीं हो पाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन का क्यों बढ़ रहा भारत प्रेम? जानें अमेरिकी चुनावों में भारतीय समुदाय का प्रभाव

मेल द्वारा डाले जाने वाले अपेक्षित पांच करोड़ वोटों की धीमी गिनती की संभावना ने राजनीतिक उथल-पुथल को जन्म दिया है। लोगों के बीच चिंता है कि इससे चुनाव प्रभावित हो सकते हैं। इन सब के कारण परिणाम आने में देरी हो सकती है। 

ट्रंप ने कहा, हम पांच करोड़ बैलेट्स के लिए तैयार नहीं हैं। यह देश के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी होगी। लोकतंत्र के लिए यह बहुत गंभीर समस्या है। बुधवार को चुनाव सुरक्षा के लिए एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता तीन नवंबर के चुनाव के अगले दिन वोटों की संभावित गिनती में बाहरी हस्तक्षेप को लेकर है।

राष्ट्रीय प्रतिवाद और सुरक्षा केंद्र के निदेशक बिल इवानिना ने कहा, मैं चुनाव के दिन को लेकर चिंतित हूं। उन्होंने कहा कि बाहरी लोग वोट देने, गिनने और संचारित करने के लिए बुनियादी ढांचे के खिलाफ रैंसमवेयर और अन्य साइबर हमले का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमें एक राष्ट्र के रूप में तैयार रहने की आवश्यकता है कि चुनाव के नतीजे 3 नवंबर को नहीं आएंगे। मैं रैंसमवेयर हमलों से चिंतित हूं। मैं साइबर हमले से चिंतित हूं। मैं साइबर प्रवेश और रैंसमवेयर के कारण लोगों की वोट देने की अक्षमता से चिंतित हूं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें