फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: क्यूबा-मेक्सिको और कोलंबिया पर सैन्य धमकी से लैटिन अमेरिका में तनाव, दबदबे की रणनीति पर काम कर रहे ट्रंप

Tue, 06 Jan 2026 07:05 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला नेटवर्क

सार

वाशिंगटन से जारी कड़ी सैन्य चेतावनियों ने लैटिन अमेरिका में तनाव बढ़ा दिया है। दूसरी ओर ट्रंप की ओर से क्यूबा, मेक्सिको और कोलंबिया के खिलाफ सख्त बयान और सैन्य विकल्प के संकेत दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या यह वास्तविक कार्रवाई की तैयारी है या दबाव बनाने की कूटनीति?

विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Google Gemini
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाशिंगटन से जारी कड़ी सैन्य चेतावनियों से लैटिन अमेरिका में तनाव की स्थिति बन गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से क्यूबा, मेक्सिको और कोलंबिया को लेकर सख्त बयान और सैन्य विकल्प खुले होने जैसी भाषा ने यह सवाल खड़ा किया है कि क्या यह वास्तविक सैन्य कार्रवाई की तैयारी है या फिर दबाव की कूटनीति।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र (यूएन), ऑर्गनाइजेशन ऑफ अमेरिकन स्टेट्स (ओएएस), ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्ल्यू) और क्षेत्रीय विशेषज्ञों के आकलन बताते हैं कि इन चेतावनियों के पीछे भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा पश्चिमी गोलार्ध में दबदबा स्थापित करने जैसे  कारक एक साथ काम कर रहे हैं। क्यूबा के संदर्भ में अमेरिका लंबे समय से वहां की सरकार पर मानवाधिकार उल्लंघन, राजनीतिक दमन और रूस-चीन के साथ बढ़ती नजदीकियों का आरोप लगाता रहा है।

ये भी पढ़ें:- China: कश्मीर राग अलापने पर PAK को चीन की दो टूक, कहा- आपस में सुलझाएं मामला; सिंधु जल संधि का जिक्र नहीं
विज्ञापन


तीनों देशों ने कहा-अमेरिका की भाषा धमकाने वाली
क्यूबा लगातार वेनेजुएला का भी समर्थन करता रहा है। मेक्सिको के मामले में वहां चीन का बढ़ता हस्तक्षेप, सीमा-सुरक्षा, अवैध प्रवासन और ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ कार्रवाई प्रमुख मुद्दे हैं। कोलंबिया में अमेरिका की चिंता मादक पदार्थों की खेती और तस्करी तथा कुछ सशस्त्र गुटों की सक्रियता से जुड़ी है। वाशिंगटन का कहना है कि बोगोटा के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, जबकि कोलंबियाई सरकार इसे संप्रभुता पर हमला बताती है। क्यूबा, मेक्सिको और कोलंबिया तीनों ने अमेरिकी भाषा को धमकीपूर्ण और अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत बताया है।



दबाव बनाकर रियायतें लेने की रणनीति
ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन और काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के विश्लेषण बताते हैं कि वास्तविक सैन्य कार्रवाई से ज्यादा यह कोएर्सिव डिप्लोमेसी यानी दबाव बनाकर रियायतें लेने की रणनीति हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका लैटिन अमेरिका में प्रभाव बनाए रखना चाहता है जहां चीन निवेश, अवसंरचना और ऋण के जरिये अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है और रूस सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Switzerland: स्विटजरलैंड में मादुरो की सभी संपत्तियां फ्रीज, ट्रंप की कार्रवाई के बाद स्विस सरकार का बड़ा कदम

अव्यावहारिक है सैन्य कार्रवाई
पेंटागन से जुड़े पूर्व अधिकारियों के अनुसार तीनों देशों में सीधी सैन्य कार्रवाई उच्च जोखिम वाली होगी। मेक्सिको और कोलंबिया अमेरिका के साथ व्यापक आर्थिक-सुरक्षा संबंध रखते हैं। वहां हस्तक्षेप से क्षेत्रीय अस्थिरता, शरणार्थी संकट और व्यापारिक नुकसान की आशंका है। मेक्सिको ने तो साफ कर दिया है कि उसकी धरती पर किसी भी तरह की एकतरफा सैन्य कार्रवाई अस्वीकार्य होगी।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें