फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें, अप्रवासन नीति के खिलाफ सड़कों पर लोग, लॉस एंजेलिस के एक और शहर में हुई हिंसा

Sun, 08 Jun 2025 07:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

शनिवार को भी अप्रवासन विभाग ने कई अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार किया। जिससे दंगे भड़के और दंगे के दौरान कुछ वाहनों में आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिनसे पुलिस सख्ती से निपटी। इस सप्ताह लॉस एंजेलिस से करीब 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की अप्रवासन नीति का विरोध बढ़ता जा रहा है। अब लोग खुलकर इसके खिलाफ खड़े हो गए हैं और अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में इसके खिलाफ दंगे भड़क गए। प्रर्दशनकारी पुलिस और अप्रवासन विभाग के लोगों से भिड़ गए। पुलिस ने लाठी चार्ज कर और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को नियंत्रित किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। इससे पहले शुक्रवार को भी लॉस एंजेलिस में ऐसे ही हंगामा हुआ था।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी- संघीय प्रशासन को हस्तक्षेप करना होगा
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'अगर कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजकम और लॉस एंजेलिस के मेयर करेन बास अपना काम नहीं कर सकते, जो दिख भी रहा है कि वे नहीं कर रहे हैं, तो फिर संघीय सरकार को हस्तक्षेप करना होगा और इस समस्या का हल करना होगा। दंगाइयों और लुटेरों से निपटा जाएगा और समस्या का हल किया जाएगा, जैसे होना चाहिए।' गौरतलब है कि लॉस एंजेलिस में शुक्रवार को अप्रवासन विभाग ने फैशन इलाके में 44 लोगों को अवैध अप्रवासी होने के शक में गिरफ्तार किया था। इसका भी लोगों ने विरोध किया था और उस दौरान भी सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग पुलिस से भिड़ गए थे। शनिवार को भी अप्रवासन विभाग की कार्रवाई की विरोध में पैरामाउंट शहर में लोग सड़कों पर उतर आए। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि पैरामाउंट में विरोध प्रदर्शन के लिए 400 से अधिक लोग इकट्ठा हुए, जिसे विभाग ने गैरकानूनी घोषित कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया। 

ये भी पढ़े- Trump Yemen Threatening: गाजा में तबाही से अल-कायदा आक्रोशित; ट्रंप-मस्क को यमन से मिली धमकी; कहा- बदला लेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह लॉस एंजेलिस से 118 लोगों को किया गया गिरफ्तार
शनिवार को भी अप्रवासन विभाग ने कई अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार किया। जिससे दंगे भड़के और दंगे के दौरान कुछ वाहनों में आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिनसे पुलिस सख्ती से निपटी। इस सप्ताह लॉस एंजेलिस से करीब 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ट्रंप प्रशासन में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सख्ती की जा रही है और बड़ी संख्या में अवैध अप्रवासियों को पकड़कर उन्हें निर्वासित कर दिया गया है। इसी के तहत संघीय अप्रवासन प्राधिकरण देशभर में जगह-जगह छापेमारी कर अवैध अप्रवासियों को हिरासत में ले रहा है। विभाग के प्रमुख ने बताया कि उनकी एजेंसी हर दिन करीब 1600 अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें