फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump: 'मैं निराश हूं, जेलेंस्की ने शांति प्रस्ताव पढ़ा भी नहीं', ट्रंप ने यूक्रेन वार्ता से हटने के दिए संकेत

Mon, 08 Dec 2025 07:54 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन शांति वार्ता पर अपेक्षित सहमति न बनते देख इसे लेकर मायूसी जाहिर की है। ट्रंप के बेटे ने एक बयान में संकेत दिए हैं कि उनके पिता यूक्रेन शांति वार्ता से हट सकते हैं। वहीं जेलेंस्की यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे यूक्रेन शांति वार्ता को लेकर निराश हैं और उन्होंने संकेत दिए कि वे इस शांति वार्ता से पीछे हट सकते हैं। एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि वे थोड़े निराश हैं क्योंकि जेलेंस्की ने अभी तक शांति प्रस्ताव को पढ़ा भी नहीं हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब अमेरिका और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच अमेरिका में हुई वार्ता बेनतीजा रही है। 
विज्ञापन


यूक्रेन शांति वार्ता को लेकर निराश दिखे ट्रंप
रविवार को वॉशिंगटन डीसी में केनेडी सेंटर के रेड कार्पेट पर मीडिया ने ट्रंप से यूक्रेन शांति वार्ता को लेकर सवाल किया। इस पर ट्रंप ने कहा, 'मैं थोड़ा निराश हूं क्योंकि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अभी तक शांति प्रस्ताव पढ़ा भी नहीं है।' डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा है कि उनके पिता यूक्रेन शांति वार्ता से पीछे हट सकते हैं। दोहा फोरम में अपने संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने दावा किया कि यूक्रेन रूस की तुलना में ज्यादा भ्रष्ट देश है। साथ ही उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को भी बहुत अच्छा प्रचारक बताया। 

यूक्रेन शांति वार्ता पर नहीं बन पा रही सहमति
अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच अमेरिका के मियामी में तीन दिनों तक यूक्रेन शांति प्रस्ताव पर चर्चा हुई, लेकिन बातचीत में कोई हल नहीं निकल सका। दोनों ही पक्षों ने कहा कि बातचीत अच्छी रही, लेकिन कुछ मुद्दों पर यूक्रेन ने सहमति नहीं दी। यूक्रेन, रूस द्वारा कब्जाए गए इलाकों पर अपना दावा छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। यूक्रेन में इन दिनों भ्रष्टाचार का मुद्दा भी छाया हुआ है। दरअसल रूस-यूक्रेन शांति वार्ता में शामिल यूक्रेन के शीर्ष अधिकारी आंद्रिए येरमाक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं और यूक्रेन में उनके घर पर छापेमारी हुई है। जिसके बाद येरमाक ने इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Air Strike: कंबोडिया-थाईलैंड के बीच फिर बढ़ा तनाव, हवाई हमले जारी, हिंसक झड़प में एक थाई सैनिक की मौत
विज्ञापन


लंदन में यूरोपीय नेताओं से मिलने वाले हैं जेलेंस्की
इससे पहले अमेरिका और रूस के प्रतिनिधियों के बीच मॉस्को में बैठक हुई थी। उस बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया था। बैठक के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कहा था कि बैठक में अच्छी बातचीत हुई, लेकिन शांति वार्ता पर सहमति बनाना आसान नहीं है। वहीं जल्द ही यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की लंदन में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इससे साफ है कि यूक्रेन शांति वार्ता का मामला बेहद जटिल होता जा रहा है। यही वजह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे लेकर निराशा जाहिर की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें