फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका की खूंखार अपराधियों की सूची में 89 भारतीय शामिल, DHS ने आपराधिक प्रवासियों का किया खुलासा

Fri, 06 Feb 2026 05:08 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने ‘वर्स्ट ऑफ दा वर्स्ट’ वेबसाइट लॉन्च कर 89 भारतीय नागरिकों को आपराधिक अवैध प्रवासियों की सूची में शामिल किया है। जानिए पूरी रिपोर्ट...
विज्ञापन
खूंखार अपराधियों की सूची - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने अवैध प्रवास और अपराध के खिलाफ अपनी सख्त नीति को और तेज करते हुए 89 भारतीय नागरिकों को ‘Worst of the Worst’ यानी सबसे खतरनाक अपराधी की सूची में शामिल किया है। यह सूची अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) द्वारा एक नई सार्वजनिक वेबसाइट पर जारी की गई है, जिसमें गंभीर अपराधों में दोषी पाए गए अवैध प्रवासियों का विवरण दिया गया है।

विज्ञापन


अपराधों की जानकारी सार्वजनिक 
विभाग की ओर से शुरू की गई इस वेबसाइट में अपराधियों के नाम, तस्वीरें, राष्ट्रीयता और उनके द्वारा किए गए अपराधों की जानकारी सार्वजनिक की गई है। विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अमेरिकी नागरिकों को यह दिखाना है कि किन आपराधिक अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर उनके समुदायों से हटाया गया है।

वेबसाइट के शुरुआती संदेश में बताया गया है कि इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) द्वारा गिरफ्तार किए गए सबसे गंभीर अपराधियों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है। इसमें हत्या, यौन अपराध, ड्रग तस्करी और हिंसक अपराधों में शामिल लोगों को सबसे पहले सूचीबद्ध किया गया है। DHS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इस वेबसाइट की जानकारी साझा करते हुए कहा कि अब आम लोग खुद देख सकते हैं कि किन अपराधियों को पकड़ा गया है, उन्होंने क्या अपराध किए और उन्हें किन इलाकों से हटाया गया।
विज्ञापन


89 भारतीय नागरिक भी सूची में शामिल
सूची में शामिल 89 भारतीय नागरिकों पर यौन अपराध, बलात्कार, ड्रग तस्करी, चोरी, DUI (नशे में वाहन चलाना), हिट एंड रन, तस्करी, धोखाधड़ी, डकैती, हमला, अपहरण, मनी लॉन्ड्रिंग, घरेलू हिंसा और एक हत्या जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। सभी नाम ऐसे लोगों के हैं जिन्हें अमेरिका में गिरफ्तार कर दोषी ठहराया जा चुका है। इस वेबसाइट में सर्च फिल्टर की सुविधा भी दी गई है, जिससे उपयोगकर्ता नाम, देश या राज्य के आधार पर जानकारी खोज सकते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें