फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: हूती विद्रोहियों के बढ़े हौसले! लाल सागर में की अमेरिकी युद्धपोत पर हमले की कोशिश, सेना ने मार गिराए ड्रोन

Fri, 29 Mar 2024 08:21 AM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यमन

सार

हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी युद्धपोत और एक अन्य जहाज को निशाना बनाने के लिए चार ड्रोन तैनात किए थे, जिन्हें अमेरिकी नौसेना ने तबाह कर दिया।

विज्ञापन
लाल सागर में अमेरिकी जहाज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने हूती विद्रोहियों के चार ड्रोन (यूएएस) तबाह कर दिए। अमेरिकी सेना द्वारा बताया गया कि इन सभी ड्रोन का इस्तेमाल अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाने के लिए किया गया था। बता दें कि हूती विद्रोहियों का यमन के एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण है। उन्होंने पहले ही लाल सागर से होकर इजराइल जाने वाले सभी जहाजोे को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी। 

विज्ञापन


निशाने पर थे अमेरिकी युद्धपोत 
संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने बुधवार को कहा कि उसने लाल सागर में यमन समर्थित हूती गुट द्वारा लॉन्च किए गए चार ड्रोन (यूएएस) को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। बताया गया है कि हूती गुट ने अमेरिका के दो युद्धपोतों को निशाना बनाने के लिए चार यूएएस तैनात किए गए थे। इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई और ना ही अमेरिकी जहाजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यूएस सेंट्रल कमांड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया है कि जहाजों को किसी भी तरह की क्षति पहुंचने की सूचना नहीं है। यह भी बताया गया कि ये ड्रोन लाल सागर में व्यापारी जहाजों और अमेरिकी नौसेना के जहाजों के लिए बड़ा खतरा थे।

27 मार्च को भी नष्ट किए थे चार ड्रोन
इससे पहले 27 मार्च को सुबह 2:00 बजे यूएस सेंट्रल कमांड ने यमन में हूती विद्रोहियों द्वारा लॉन्च की गई चार लंबी दूरी की मानव रहित हवाई प्रणालियों (यूएएस) को नष्ट कर दिया। इससे पहले नवंबर 2023 में हूतियों ने हमास के खिलाफ इजरायल के युद्ध के दौरान लाल सागर में जहाजों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों का अभियान शुरू किया था। बता दें कि लाल सागर विश्व व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें